शराब भट्टी के आसपास चल रहे अवैध अहातों पर पुलिस का शिकंजा: 2 आरोपी गिरफ्तार
एसपी सुनील मेहता के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, रात में हुई ताबड़तोड़ रेड
सिवनी पुलिस कार्रवाई: 2 आरोपी गिरफ्तार
सिवनी यशो:- जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के नेतृत्व में लगातार सिवनी पुलिस कार्रवाई कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सचिन परते के मार्गदर्शन में 07 अप्रैल 2026 को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि दल सागर स्थित शराब भट्टी के आसपास अलग-अलग टपरों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संजू गोखले और
प्रियांश चौरसिया को डिस्पोजल में शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रेड किए गए स्थान
- छिंदवाड़ा रोड स्थित शराब भट्टी
- दल सागर शराब भट्टी क्षेत्र
- न्यू लाइफ हॉस्पिटल के पास स्थित शराब भट्टी
- चर्च सिवनी के समीप स्थित शराब भट्टी
पकड़े गए आरोपी
- प्रियांश चौरसिया (25 वर्ष) – गुरुनानक वार्ड, सिवनी
- संजू गोखले (26 वर्ष) – महाराजबाग भैरोगंज, सिवनी
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली श्री सतीश तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दयाराम, एएसआई प्रमोद मालवीय, प्रधान आरक्षक कृष्णकुमार वानखेडे सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





