छिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

सिवनी मेडिकल कॉलेज, सबके लिए स्वास्थ्य के लक्ष्य को साकार करेगा- राज्यपाल

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल भव्य लोकार्पण किया

सिवनी मेडिकल कॉलेज, सबके लिए स्वास्थ्य के लक्ष्य को साकार करेगा- राज्यपाल - Seoni News

सिवनी यशो:- धन्वन्तरि जयंती एवं 9 वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 12850 करोड़ रुपये लागत की स्वास्थ्य परियोजनाओ के साथ ही शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिवनी (Government medical college seoni ) का वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से लोकार्पण किया गया। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिवनी का जिला स्तरीय लोकार्पण समारोह राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangu Bhai Patel)के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिलें के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा (Revenue Minister Karan Singh Verma) ,लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांसद श्रीमती भारती पारधी (MP Smt. Bharti Pardhi), विधायक सिवनी दिनेश राय (MLA Seoni Dinesh Rai ), विधायक बरघाट कमल मर्सकोले (MLA Barghat Kamal Marskole), विधायक केवलारी रजनीश सिंह (MLA keolari Rajneesh Singh), जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार, पूर्व सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों संभागायुक्त अभय वर्मा (Commissioner Abhay Verma), आई जी जबलपुर अनिल सिंह कुशवाहा, कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain), पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवजीवन विजय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। एवं लगभग 08 से 10 हजार की संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता रही।

सिवनी मेडिकल कॉलेज, सबके लिए स्वास्थ्य के लक्ष्य को साकार करेगा- राज्यपाल - Seoni News

जिलास्तरीय लोकार्पण समारोह को संबोधित करतें हुए राज्यपाल श्री पटेल ने उपस्थित जनों को मेडिकल कॉलेज के रूप में मिली सौगात के लिए शुभकामनाऐं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र विस्तार के अभूतपूर्व प्रयास हुए है। आने वाले समय में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा-सेवा बहुत व्यापक स्तर पर आम जन को सुलभ हो इसके लिए देश में,अनेक नए एम्स,मेडिकल कॉलेज खोलनेके साथ ही एमबीबीएस और पी.जी. की सीटें बढ़ाई जा रही हैं।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि मेरा ऐसा विश्वास है कि सिवनी मेडिकल कॉलेज वंचितों, गरीबों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा कर सरकार के सबके लिए स्वास्थ्य के लक्ष्य को साकार करेगा। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जिनके मन में सेवा भावना होती है, वही डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के रूप में चिकित्सा सेवा को चुनते है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मेडिकल कॉलेज के संस्थापक डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और छात्र के रूप में आप सब को सेवा भावना, संवेदनशीलता, सहानुभूति और रोगी परिजनों के प्रति समानुभूति के भावों और व्यवहार की मजबूत परंपरा को कायम करना होगा। पीडि़त मानवता की सेवा बहुत बड़ी जिम्मेदारी और मानवता का सर्वोच्च धर्म है,इसीलिए हमारे देश में डॉक्टरों को लोग भगवान मानते हैं क्योंकि वे लोगों की स्वास्थ्य-रक्षा तथा प्राण-रक्षा करते हैं।

सिवनी मेडिकल कॉलेज, सबके लिए स्वास्थ्य के लक्ष्य को साकार करेगा- राज्यपाल - Seoni News

राज्यपाल श्री पटेल ने छात्र-छात्राओं से कहा चिकित्सा सेवा क्षेत्र से जुड़े होने के कारण आपको हमेशा याद रखना है कि आपके द्वारा दी गई दवा या परामर्श के साथ आपके व्यवहार में हीलिंग टच हो। आपको सचेत रहना है कि विषम परिस्थितियों में भी आपकी कार्यशैली में धैर्य, संवेदनशीलता, संवेदना और करुणा जैसे मूल्य बने रहें। उन्होंने जनमानस से कहा कि सभी को यह बात समझनी चाहिए कि डॉक्टर, मरीज की जान बचाने के लिए सारे उपाय करते हैं।फिर भी यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए डॉक्टरों या अस्पताल के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए। मरीजों, उनके परिजनों और आम जनता को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि जीवन और मृत्यु से जुड़े कारण हमेशा डॉक्टरों की समझ में भी नहीं आ सकते हैं। उन्होंने कहा कोरोना महामारी में हमने देखा कि कैसे देश के डॉक्टरों, नर्सों, एवं मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना, समर्पण और निस्वार्थ भाव से जनसेवा के सर्वोच्च मानवीय मूल्यों को दर्शाया है। उनकी आत्मीयता और अपनत्व ने महामारी से लडऩे में जो भूमिका निभायी है, उसके लिए पूरा देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। इस आशा के साथ कि आप सभी ‘स्वस्थ भारत’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना प्रतिबद्ध योगदान देंगे।

मेडिकल कॉलेज सिवनी जिले की जनता के साथ-साथ आस-पास के जिलों के लिए भी लाभदायक-प्रभारी मंत्री

सिवनी मेडिकल कॉलेज, सबके लिए स्वास्थ्य के लक्ष्य को साकार करेगा- राज्यपाल - Seoni News

कार्यक्रम को संबोधित कर प्रदेश शासन के राजस्व एवं जिले के प्रभारीमंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के रूप में मिली यह सौगात निश्चित रूप से सिवनी जिले की जनता के साथ-साथ आस-पास के जिलों के लिए भी लाभदायक होगी। आमजनों को उपचार के लिए अब नागपुर-जबलपुर जैसे महानगरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिसमें आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में क्रांति है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से आमनागरिक को 05 लाख तक के नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिलती है।

प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा सायबर तहसील की सुविधा प्रारंभ की है जिससे किसानों को अब रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए तहसील के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि नामांतरण के साथ-साथ बटवारा एवं अन्य राजस्व कार्य भी समय-सीमा में पूर्ण हो रहे हैं। प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने किसानों से नरवाई न जलाने की अपील भी की।

प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार हो रहा उन्नयन- राज्य मंत्री पटेल

सिवनी मेडिकल कॉलेज, सबके लिए स्वास्थ्य के लक्ष्य को साकार करेगा- राज्यपाल - Seoni News

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि धनवंतरि जयंती के शुभ अवसर पर सिवनी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण निश्चित रूप से हर्ष का विषय है। आज के दिन मध्यप्रदेश में सिवनी, मंदसौर तथा नीमच सहित तीन मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण होने से 300 नए डॉक्टर मिलने लगेंगे जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन होगा। इसके अतिरिक्त मेडिकल कॉलेज से आमजनों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने राज्यपाल श्री पटेल के नेतृत्व में क्रियान्वित सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में भी अपना अनुभव साझा कर उपस्थितजनों को अपनी सिकल सेल की जांच कराने की अपील की

कन्या पूजन से हुई कार्यक्रम की शुरूआतसिवनी मेडिकल कॉलेज, सबके लिए स्वास्थ्य के लक्ष्य को साकार करेगा- राज्यपाल - Seoni News

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल सहित अन्य अतिथियों ने कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी तरह कार्यक्रम में अंत में प्रतिकात्मक स्वरूप प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ के वितरण किए गए।

लोकार्पण समारोह में सहभागी बने आमजनों के लिए की गई भोजन व्यवस्था को सभी ने सराहा

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह के अवसर पर कार्यक्रम के सहभागी बने 08 से 10 हजार जिले वासियों के? लिए कार्यक्रम स्थल पर की गई। भोजन एवं पेयजल व्यवस्थाओं की सभी के द्वारा सराहना की गई। प्रत्येक व्यक्ति को सुविधाजनक रूप से बिना असुविधा के गरम भोजन उपलब्ध हुआ। जिसकी राज्यपाल महोदय सहित अन्य जनप्रतिनधियों एवं सहभागी आमजनों सराहना की गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button