WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी विधायक ने ग्रामीणों को सर्तक रहने की दी सलाह,बाघ ने 3 मवेशियों को बनाया शिकार

वन विभाग की टीम कर रही बाघ की तलाश, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

 Seoni 22 December 2024
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के छ्पारा विकासखंड अंतर्गत रणधीर नगर में शुक्रवार20 दिसंबर की देर शाम से एक बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत देखने को मिल रही है। यहां एक बाघ (Tiger) ने तीन मवेशियों को अब तक शिकार बन चुका है।

ग्रामीणों की सूचना पर सिवनी विधायक दिनेश राय (Seoni MLA Dinesh Rai) ने रणधीर नगर क्षेत्र के ग्रामों में पहुँचकर क्षेत्रीयजनों से यथार्थ स्थिती के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं उपस्थित वन विभाग की टीम से चर्चा की । वन विभाग की टीम ने बताया कि बाघ को पकडऩे का प्रयास कर रही है। सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा घटना स्थल पहुंच कर ग्रामवासियों को सतर्कता बरतने की बात कही गयी। विधायक श्री राय ने वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गये कैमरों मे कैद हुयी जानवर का शिकार करते हुए शेर के वीडियो को देखा तथा जानकारी प्राप्त की तथा ग्रामीणों को सर्तक रहने की सलाह दी ।

  सिवनी विधायक श्री राय एवं वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह अकेले खेत ना जाएं। फिलहाल वन विभाग की टीम पैरों के निशान के हिसाब से बाघ को पकडऩे का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों में बाघ की दहशत देखने को मिल रही है।

बाघ ने एक किसान को बनाया शिकार, ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!