Seoni 15 May 2025
सिवनी यशो:-गुरुवार 15 मई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने नरेन्द्र मोदी विचार मंच के आयोजित कार्यक्रम मे सहभागिता की नगर के बारापत्थर स्थित होटल बाहुबली के मीटिंग हाल मे नरेन्द्र मोदी विचार मंच भारत (मिशन न्यू इंडिया) जिला सिवनी द्वारा आयोजित प्रदेशाध्यक्ष के आगमन पर स्वागत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था । जहां पर विधायक श्री श्री राय ने सभी आगंतुक अतिथियों के साथ भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आरंभ कराया। इसके पश्चात न.मो.वि.मं. के जिलाध्यक्ष घनश्याम बघेल द्वारा विधायक श्री राय, प्रदेशाध्यक्ष सुनील कुमार सांखला, प्रदेश महामंत्री गोपाल धाकड़, प्रदेश सचिव राधेश्याम पाटीदार, महाकौशल प्रांत अध्यक्ष दिनेश सिंह चौधरी प्रदेश प्रवक्ता मोहनलाल रायपुरिया, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष युवा मोर्चा रोशन सिंह मंडलोई एवं वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जनभागीदारी समिति पीजी कालेज अध्यक्ष अजय पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
इस दौरान विधायक श्री राय ने संबोधित करते हुए कहा कि वास्तव मे हम गौरवान्वित है जिनके नाम से (नरेन्द्र मोदी जी) इस मंच का गठन किया गया। हमारा राष्ट्र सुरक्षित हाथों मे है। प्रदेश और केंद्र मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिनके द्वारा जनहित मे अनेकों योजनाएं चलाई जाकर जनकल्याण का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही आपने मंच के नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम बघेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर श्याममिलन पांडे, निरंजन मिश्रा, गोपाल पवमें, अखिलेश खेडीकर, मुकेश चंदेल, रंजीत राय, मनीष मोनू मिश्रा, अनीता राठौर, वंदना बैस, चिंटा सलामे, राजेश साहू, महेश सूर्यवंशी, अखिलेश पांडे, रोहित राजपूत, मनोज बघेल अजय बघेल, अज्जू बघेल, विनय सराफ, दिवाकर मिश्रा, अजय यादव, विनोद बघेल, नरेन्द्र राव, जिलेश बघेल, नीलेश बघेल, रत्नेश चौधरी, गप्पू तिवारी, अरविंद गार्वे, मो. जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी सहित कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।




