छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

मेडिकल कॉलेज का श्रेय ना ले सिवनी विधायक- कांग्रेस

सिवनी यशो:- जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सेवकराम चन्द्रवंशी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि कमलनाथ जी के 15 माह के कार्यकाल का रोना रोने वाले विरोधी सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन अपने 10 वर्षो के नाकाम कार्यकाल की चर्चा क्यों नहीं करते ?, कमलनाथ जी वचन के पक्के नेता है इस बात की तारीफ उनके विरोधी भी करते है। सिवनी मेडिकल कालेज की घोषणा दिनेश राय मुनमुन की नही थी, यह घोषणा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान की थी जो कि 18 वर्षो के कार्यकाल में भी पूर्ण नही कर पायें। अभी तक सिवनी मेडिकल कॉलेज निर्माणधीन है और आने वाले 2-3 वर्षो तक मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हो ऐसी कोई संभावना नही है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने सिवनी को संभाग का मुख्यालय बनाने की घोषणा की तो सिवनी अभी तक संभाग क्यों नहीं बना ?, यह बात सिवनी विधायक को बताना चाहिये।
सेवकराम चन्द्रवंशी ने आगे बताया कि दिल्ली-नागपुर औद्योगिक कॉरिडोर जो कि औद्योगिक दृष्टि और रोजगार के लिए सिवनी की जीवन रेखा बन सकता था, सिवनी के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकते थे। नेशनल हाईवे 44 ग्वालियर, सागर, नरसिंहपुर से सिवनी होते हुये नागपुर होना चाहिए था, किन्तु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा सिर्फ अपनी विधानसभा क्षेत्र को लाभ पंहुचाने के लिए ग्वालियर से भोपाल, होशंगाबाद, बैतुल होते हुए नागपुर कर दिया गया, यह सिवनी वासियों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात हुआ है, सिवनी विधायक ने इस कॉरिडोर को सिवनी से लाये जाने के लिए क्या प्रयास किये ?, 10 वर्षो के कार्यकाल में अनेक चुनावी घोषणा करने वाले सिवनी विधायक सिवनी की जनता को यह बताना चाहिये कि उनमें से कितनी घोषणाओं पर काम कर पाये ?, जो विधायक क्रिकेट किट, हाकी किट, ढोल मंजिरे, मंदिर-मझारों के चबूतरे के लिए विधायक निधि से देकर उसे विकास समझता हो ऐसे विधायक से सिवनी की जनता क्या अपेक्षा करेंगी।
सेवकराम चन्द्रवंशी ने कहा कि यदि 15 महिने में कमलनाथ जी ने सिवनी का अहित किया है तो 10 वर्षो के कार्यकाल में सिवनी विधायक एवं 18 वर्षो के कार्यकाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सिवनी के लिए कौन सा हित कर दिया है यह सिवनी की जनता को बताने का कष्ट करें विधायक ?, हर वर्ष फिल्मी कलाकारों का मजमा लगाने वाले सिवनी विधायक सिवनी के लिए ऐसा कोई काम नही कर पाये कि वह फिर से मजमा लगाये, क्यों कि अब सिवनी की जनता जवाब मांग रही है। बार-बार कमलनाथ जी के 15 महीने के कार्यकाल को गिनाकर 18 वर्षो की नाकामियों को नहीं छिपाया जा सकता।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button