धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ
नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ किया सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने
गुजरात के भुज में दुर्घटना ग्रस्त हुआ चक्कीखरिया का रामकृष्णा, सिवनी विधायक ने जानकारी मिलते ही उपचार के पश्चात एंबूलेंस से घर तक पहुँचाने की व्यवस्था दी , पीडि़त एंव परिजन विधायक को दे रहे दुआएँ
Seoni 23 May 2025
सिवनी यशो :- नर सेवा ही नारायण सेवा है, यह बोलते हुये बहुत लोग दिख जायेंगे परंतु जब नि:स्वार्थ भाव से इस प्रकार की सेवा का समय आता है तो बहुत कम लोग ही होते है जो सेवा की मिसाल पेश करें । ऐसे उदार व्यक्तियों में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का नाम हमेशा सामने आते रहता है । ऐसी उदारता का उन्होंने परिचय देते हुये चक्कीखरिया के रामकृष्ण की है जिससे रामकृष्ण एवं उनका परिवार बेहद प्रसन्न है तथा विधायक श्री राय को दुआएँ दे रहे है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा की तहसील कुरई के ग्राम भालीवाडा चक्की खमरिया निवासी आर्थिक रुप से कमजोर लगभग 42 वर्षीय मजदूर रामकृष्ण यहके सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी की सक्रिय सहायता के चलते सकुशल आसानी से अपने गृह ग्राम पहुंचे। ज्ञात हो कि बरघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तहसील कुरई के ग्राम भालीवाडा चक्की खमरिया निवासी मजदूर रामकृष्ण यहके आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से रोजग़ार के लिए गुजरात प्रदेश के कच्छ जिले में काम करने गये थे।
जहां पर लगभग एक से डेढ़ महीने काम करने के पश्चात काम खत्म होने पर वापस अपने गृह ग्राम भालीवाडा बिरजा बस्ती चक्की खमरिया के लिए गंतव्य पर रवाना हुए तभी वह गुजरात मे ही घटित हादसे मे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें गुजरात भुज कच्छ के समाजसेवी जीवदया एमरजेंसी फाउंडेशन ट्रस्ट के शैलेष सोनी, परेश गिरी गोस्वामी एवं जयेश कोठारी द्वारा श्री यहके का हास्पिटल मे भर्ती करा इलाज कराया गया।
उसके पश्चात ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा श्री यहके जी को उनके घर ग्राम भालीवाडा पहुँचाने के लिए मध्यप्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया। किसी से संपर्क ना होने की दशा पर मध्यप्रदेश सीएम हाऊस एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय पर संपर्क किया गया। जहां से सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन को विस्तृत जानकारी दी गयी।
घटना की जानकारी प्राप्त होते ही सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने तत्काल ट्रस्ट के सदस्यों से मोबाइल फोन पर संपर्क कर घायल मजदूर के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त कर अपनी ओर से मदद किये जाने की बात कही। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने श्री राय से बातचीत मे घायल मजदूर को 1250 किलोमीटर दूर अपने गृह निवास ग्राम भालीवाडा चक्की खमरिया जिला सिवनी पहुँचाने के लिए प्राईवेट एंबुलेंस हेतु 25000 हज़ार रुपये किराया उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया। जिसे तत्काल स्वीकारते हुए विधायक श्री राय द्वारा तुरंत ही 25000 रुपये प्राईवेट एंबुलेंस का किराया पहुँचाया गया। इसके पश्चात अब रामकृष्ण यहके अपने घर सुरक्षित पहुँच गये है और परिवार जनों के बीच है। इसके अलावा विधायक श्री राय ने उनके परिजनों से भी बातचीत की ।





