कुत्तों की नशबंदी मामले को लेकर सिवनी नपा का उड़ रहा मजाक
कुत्तों की नशबंदी पर नगर पालिका ने किये लाखों खर्च, फिर भी बढ़ रही कुत्तों की संख्या
Seoni 05 January 2025
सिवनी यशो:- जिले में डॉग बाइट और आवारा कुत्तों की संख्या निरंतर तेजी से बढ़ रही है । कुत्तों के हमले से लोगों के घायल होने के मामले भी अधिक संख्या में सामने आ रहे है । सरकार कुत्तों की संख्या नियंत्रण करने और आवारा कुत्तों का सही प्रबंधन करने के लिये लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश और बजट दे रही है । इसके बाद भी भ्रष्टाचार और लापरवाहियों के कारण न सिर्फ जनता के पैसों की बर्बादी हो रही है. बल्कि कुत्तों की नसबंदी के बाद भी उनकी संख्या और डॉग बाइट के मामले बढ़ रहे हैं ।
सिवनी नगर पालिका परिषद द्वारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिये कुतों की नशबंदी के जो फर्जीवाड़ा किया वह परिषद के पार्षद द्वारा सार्वजनिक करते हुये जिला कलेक्टर से जाँच की मांग है । यहाँ बता दें कि कुत्तों की नशबंदी के साथ ही आवारा कुत्तों को पकडऩे के पूर्व परिषदों के कार्यकाल में अभियान चलते रहे है परंतु वर्तमान परिषद के कार्यकाल में यह अभियान भी चलते हुये नहीं दिखा समझा जा रहा है कि इस मामले में भी फर्जीवाड़ा कर नपा के अधिकारियों कर्मचारियों ने गोलमाल किया है ।
सिवनी नगर पालिका परिषद द्वारा कुत्तों की नशबंदी पर लाखों रूपये खर्च कर दिये जाने के बाद भी कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और पार्षद द्वारा भी इसमें भ्रष्टाचार होने की संभावना व्यक्त की गयी है । इस विषय को लेकर पूरे नगर में नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारियों एवं पार्षदों पर लोग फब्तीयाँ कश रहे है और उनका मजाक उड़ा रहे है ।
सवालों के घेर में कुत्तों की नसबंदी
सिवनी शहर में कुत्तों नसबंदी एवं एन्टीरेबीज टीकाकरण हेतु एनिमल केयर सेंटर दुर्ग को ठेके पर दिया गया था। जिसका प्रति कुत्ते का 1140/- रूपये के मान से ठेका हुआ था और ठेका लेने वाले संस्थान ने १००३ कुत्तों की नशबंदी की जिसके कुछ भुगतान हो गये कुछ प्रस्तावित है । इसके बावजूद भी कुत्तों की संख्या में कोई कमी नहीं है पिछले वर्षो की तुलना से अधिक कुत्ते पैदा हो रहे है । सिवनी शहर में हजारो की संख्या में कुत्ते पैदा हुये है । सुभाष वार्ड में पचास मीटर की दूरी पर तीन कुतियों ने 21 बच्चे पैदा किये है । इसी तरह पूरे शहर का नजारा है । कुत्तों की बढ़ती संख्या से नगर पालिका का कुत्ता नशबंदी का कार्य सवालों के घेरे है ।
नहीं दिख रहा नसबंदी का असर
सिवनी शहर में सडकों पर ज्यादाकर बच्चेे, महिलाएं डॉग बाईट ( कुत्तों के काटने ) का शिकार हो रहे हैं । सुबह मार्निंक वाँक के लिये जाने वालों एवं दुपहियों वाहन चालको के साथ आये दिन कुत्तों के काटने और साइकिल तथा बाईक चालको के पीछे भौंकते हुये कुत्तों से दुर्घटनाएँ हो रही है, इस समस्या के निराकरण के लिये नगर पालिका ने जो कार्य किया है वह मजाक बनकर रह गया है ।






