क्राइमसिवनी

अपराधियों पर शिकंजा कसती सिवनी पुलिस – एक हफ्ते में मोटर साइकिल चोर, शराब माफिया और गांजा तस्कर सलाखों के पीछे

Seoni 16 June 2025
सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के नेतृत्व में अपराधों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार सफलताओं की ओर अग्रसर है। जिले में अलग-अलग थानों की सक्रिय पुलिस टीमों ने बीते दिनों में मोटर साइकिल चोरी, अवैध शराब निर्माण और मादक पदार्थ तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर कठोर कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों को राहत पहुंचाई है।

 कोतवाली पुलिस की सक्रियता – मोटर साइकिल चोरों पर कसा शिकंजा

कोतवाली पुलिस ने माह की दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 मोटर साइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी सत्यम तिवारी (20) निवासी सोनाडोंगरी एवं अंशुल तिवारी (20) निवासी बटवानी को इलाहाबाद बैंक के पीछे किराए के मकान से पकड़ा गया, जिनके पास से चोरी की दो मोटर साइकिल — एक सफेद एक्टिवा (MP22 S 0783) और एक स्प्लेंडर प्रो (MP 22MF3494) बरामद की गई। आरोपियों ने कान्हीवाड़ा और बंडोल से चोरी करना स्वीकार किया।
बरामदगी: दो मोटर साइकिल, अनुमानित कीमत ?1,00,000
धारा: 35(1-5) बीएनएसएस, 303(2) बीएनएस
टीम: निरीक्षक किशोर बामनकर व स्टाफ
अपराधियों पर शिकंजा कसती सिवनी पुलिस – एक हफ्ते में मोटर साइकिल चोर, शराब माफिया और गांजा तस्कर सलाखों के पीछे - Seoni News

डुंडा सिवनी – अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, लहान नष्ट

अपराधियों पर शिकंजा कसती सिवनी पुलिस – एक हफ्ते में मोटर साइकिल चोर, शराब माफिया और गांजा तस्कर सलाखों के पीछे - Seoni News

थाना डुंडा सिवनी अंतर्गत भुरकलखापा इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस ने जंगल में महुए से बनाई जा रही अवैध कच्ची शराब की भ_ी पर दबिश दी। आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने मौके पर लगभग 3 क्विंटल लहान को नष्ट किया और शराब निर्माण सामग्री जब्त की। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब पर प्रभावी नियंत्रण का संकेत है।

 लखनादौन –  गांजा तस्कर ‘मटका’ धराया

अपराधियों पर शिकंजा कसती सिवनी पुलिस – एक हफ्ते में मोटर साइकिल चोर, शराब माफिया और गांजा तस्कर सलाखों के पीछे - Seoni News

थाना लखनादौन पुलिस ने मां धर्मा लॉन के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसके पास से 472 ग्राम गांजा बरामद किया।
आरोपी पवन उर्फ मटका (28), निवासी वार्ड 9 लखनादौन, गांजे को बेचने की फिराक में था। उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर NDPS एक्ट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
टीम: निरीक्षक के.पी. धुर्वे व टीम
धारा: 8, 20 NDPS Act

 महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार – 375 ग्राम गांजा व नकदी जब्त

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गंज मोहल्ला, रानी दुर्गावती वार्ड की महिला अवैध गांजा रखे हुए है।
आरोपी: रीतम मनाठाकुर (35), पत्नी विदेश मनाठाकुर को गिरफ्तार कर उससे 375 ग्राम गांजा व 300 नगद बरामद किए गए। आश्चर्यजनक रूप से उसके खिलाफ पूर्व में भी 2 एनडीपीएस और 2 आबकारी एक्ट के मामले दर्ज हैं।

पुलिस की प्रतिबद्धता और जन-अपील

पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता, अति. पुलिस अधीक्षक श्री जी.डी. शर्मा एवं सीएसपी श्रीमती पूजा पांडे के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में चल रही इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट है कि अपराध और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा जनता से अपील की गई है कि वे अपराधों के खिलाफ मुहिम में सहयोग करें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button