ऐसे संगठन ही दुश्मन का डटकर सामना करने का देते है हौसला - ब्रिगेडियर शब्बारुल हसन
Seoni 27 February 2025सिवनी यशो :- 8 राजपूताना राइफल्स आर्मी केंट कानपुर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम देश की वीर नारी में मातृ शक्ति संगठन को ससम्मान कानपुर आमंत्रित किया गया जहाँ संगठन की टीम पहुँची।ज्ञात हो कि संगठन विगत 17 वर्षों से शहीदों के परिजनों के हितार्थ एवं देश के सुरक्षा बलों की हौसला अफजाई में जुटा हुआ है। संगठन के इस कार्य की सराहना अब मध्यप्रदेश में ही नहीं पूरे देश मे भी पहचान बना चुकी है। ब्रिगेडियर शब्बारुल हसन , ब्रिगेडियर स्क्कस् राउतेला , कर्नल सुनील नांदल के विशेष गरिमामयी आतिथ्य में संगठन को सम्मानित किया गया जहाँ ब्रिगेडियर शब्बारुल हसन ने कहा मातृ शक्ति संगठन मध्यप्रदेश से रूबरू होकर ऐसा लगा कि इनका सम्मान तो बहुत पहले हो जाना चाहिए था।उन्होंने यह भी कहा कि हम लोगों की शासकीय स्तर पर हौसला अफजाई होना और देश के आमजन द्वारा हम लोगों का मनोबल बढ़ाना दोनों में बहुत फर्क है आमजन द्वारा दिया जा रहा ये सम्मान हर कदम में हमें एक नई जिम्मेदारी का अहसास कराता है। 26/11 के आतंकी हमले में उन्होंने अपनी टीम को लीड किया था इसीलिए मध्यप्रदेश सिवनी में प्रतिवर्ष 26/11 शौर्य का सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित होकर लगातार 3 दिन रात चले उस एनकाउंटर में भारतीय सेना की अहम भूमिका से सिवनी वासियों को अवगत कराने का मन रखते हैं।कर्नल सुनील नांदल ने कहा कि वो हमेशा के लिए संगठन से जुड़ गए हैं और जरूरत पडऩे पर संगठन की हर संभव मदद करने को तैयार हैं।8 राजपुताना राइफल्स रेजीमेंट भारतीय सेना ने कानपुर में किया मातृ शक्ति संगठन का सम्मानित..ऐसे संगठन ही दुश्मन का डटकर सामना करने का देते है हौसला : ब्रिगेडियर शब्बारुल हसन8 राजपूताना राइफल्स आर्मी केंट कानपुर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम देश की वीर नारी में मातृ शक्ति संगठन को ससम्मान कानपुर आमंत्रित किया गया जहाँ संगठन की टीम पहुँची।ज्ञात हो कि संगठन विगत 17 वर्षों से शहीदों के परिजनों के हितार्थ एवं देश के सुरक्षा बलों की हौसला अफजाई में जुटा हुआ है। संगठन के इस कार्य की सराहना अब मध्यप्रदेश में ही नहीं पूरे देश मे भी पहचान बना चुकी है। ब्रिगेडियर शब्बारुल हसन , ब्रिगेडियर स्क्कस् राउतेला , कर्नल सुनील नांदल के विशेष गरिमामयी आतिथ्य में संगठन को सम्मानित किया गया जहाँ ब्रिगेडियर शब्बारुल हसन ने कहा मातृ शक्ति संगठन मध्यप्रदेश से रूबरू होकर ऐसा लगा कि इनका सम्मान तो बहुत पहले हो जाना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि हम लोगों की शासकीय स्तर पर हौसला अफजाई होना और देश के आमजन द्वारा हम लोगों का मनोबल बढ़ाना दोनों में बहुत फर्क है आमजन द्वारा दिया जा रहा ये सम्मान हर कदम में हमें एक नई जिम्मेदारी का अहसास कराता है। 26/11 के आतंकी हमले में उन्होंने अपनी टीम को लीड किया था इसीलिए मध्यप्रदेश सिवनी में प्रतिवर्ष 26/11 शौर्य का सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित होकर लगातार 3 दिन रात चले उस एनकाउंटर में भारतीय सेना की अहम भूमिका से सिवनी वासियों को अवगत कराने का मन रखते हैं।कर्नल सुनील नांदल ने कहा कि वो हमेशा के लिए संगठन से जुड़ गए हैं और जरूरत पडऩे पर संगठन की हर संभव मदद करने को तैयार हैं।