Tue, 20 Oct 2026 | 02:40:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

बेटियां बनीं निडर, सिवनी पुलिस ने सिखाया ‘वार से बचाव और हौसले का जवाब’

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 17, 2026 01:50 pm / Post views : 127

बेटियां बनीं निडर, सिवनी पुलिस ने सिखाया ‘वार से बचाव और हौसले का जवाब’
शेयर करें:
सिवनी यशो :- डर को पीछे छोड़ आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सीख सिवनी की बेटियों को मिली, जब सिवनी पुलिस ने उन्हें आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के नवाचार “सृजन” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के निर्देशन में माता शबरी आवासीय शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सिवनी में त्रिदिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। दिनांक 12 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक चले इस विशेष कराटे (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण में लगभग 250 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को केवल शारीरिक रूप से नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा तकनीकों के साथ-साथ महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्राप्त करने के तरीके और हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098, 1930 तथा MP e-Cop की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यूनिफॉर्म सर्विसेज और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर करियर काउंसिलिंग भी की गई। प्रशिक्षण निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे, सूबेदार जितेंद्र रावतकर, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती मंजू परते एवं श्रीमती भावना चौरसिया की उपस्थिति में कराटे प्रशिक्षक ओमकार कश्यप एवं उनकी टीम द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्राचार्य मनोहर सिंह राहंगडाले, मार्गिक फाउंडेशन से शिवानी व अनुराधा, मातृशक्ति संगठन से कृति व मधुरिमा सहित पुलिस आरक्षक विवेक गोनेकर, संगीता वर्मा, शिवानी अहिरवार एवं पूजा बघेल का विशेष सहयोग रहा। तीन दिन चले इस शौर्य प्रशिक्षण ने छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संचार किया। बेटियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लेते हुए यह संदेश दिया कि अब वे हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष