Tue, 20 Oct 2026 | 05:29:11 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

बंद नाला नालियों की तत्काल सफाई कराये: जिला कलेक्टर ने दिये निर्देश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 22, 2024 11:07 pm / Post views : 174

बंद नाला नालियों की तत्काल सफाई कराये: जिला कलेक्टर ने दिये निर्देश
शेयर करें:

समय सीमा बैठक संपन्न, समय पर सीएम हेल्पलाईन के निराकरण न किये जाने पर अर्थदंड 

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में सोमवार 22 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप,अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत सहित सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही।

   लखनादौन एवं घंसौर को कारण बताओ नोटिस 

   बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने विभागवार सीएम हेल्प लाईन की लंबित एवं जिलेवार रैंकिंग के लिए चयनित शिकायतों की निराकरण स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने ऐसी सभी शिकायतें जो कि बिना अटेंड किए उच्च लेबल पर गई है, उनमें संबंधित अधिकारी पर प्रति शिकायत 100 रूपये अर्थदण्ड आरोपित कर रेडक्रॉस सोसायटी पर जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्प लाईन में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को तत्काल निराकृत करने के निर्देशि दिए। कलेक्टर सुश्री जैन ने पीएम जनमन योजना की विकासखंडवार समीक्षा के दौरान पूछे जाने पर सामान्य योजना के आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बता न पाने पर सीईओ लखनादौन एवं घंसौर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह तालाबों के पट्टे आवंटन प्रक्रिया में अपेक्षानुरूप प्रगति न पाये जाने पर लखनादौन, छपारा, धनौंरा एवं घंसौर सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया है।

पानी की टंकिया साफ कराने के निर्देश 

 कलेक्टर सुश्री जैन ने सभी सीईओ जनपदों को ग्रामवार पानी टंकियों एवं वॉल चैंबर की साफ-सफाई के अतिरिक्त पाईप लीकेज की स्थिति का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए हैं। लीकेज की स्थिति में पीएचई विभाग से समन्वय बनाकर तत्काल मरम्मत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

   सिवनी छिंदवाड़ा मार्ग मरम्मत की कार्यवाही के निर्देश 

 बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन द्वारा जिले में भारी बारीश की संभावनाओं को लेकर सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपदों तथा सीएमओं को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी निकायों को जल भराव की स्थिति में तत्काल बंद नाली, नालों की सफाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त सभी सड़क एवं पुल निर्माण विभागों को बारिश के कारण पुल-पुलिया डूबने की स्थिति में सूचना पटल लगाने तथा आवागमन रोकने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने एनएचएआई के निर्माण के कारण छपारा के विभिन्न वार्डों में जल भराव की? स्थिति बनने की शिकायत पर एनएचएआई के अधिकारियों को संयुक्त रूप से संयुक्त सर्वे कर समस्या का निदान करने के निर्देश दिए हैं।इसके अतिरिक्त सिवनी-छिंदवाड़ा मार्ग की मरम्मत के लिए कार्यवाही प्रस्तावित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने ईईपीडब्लूडी को उक्त मार्ग की गुणवत्ता की जांच के लिए भी निर्देशित किया है।  

    वर्षा जनित रोगो की रोकथाम के लिये आवश्यक उपाय करें 

  कलेक्टर सुश्री जैन ने राजस्व महाभियान के दौरान राजस्व न्यायालयवार प्रकरणों के निराकरण की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को अभियान के दौरान सभी लंबित अविवादित नामांतरण, बटवारे के निराकरण के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों के भी त्वरित निराकरण के लिए भी निर्देशित किया है। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को स्कूलों में चिन्हांकित किए गए अनाधिकृत कब्जों को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह सभी सीएमओ को नगर की स्वच्छता को बनाये रखने के लिए चालानी कार्यवाही करने के साथ-साथ स्वच्छता गाडिय़ों के बेहतर मॉनिटरिंग एवं प्रबंधन करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने सभी सीएमओं को संबंधित बीएमओं से समन्वय बनाकर डेंगू, मलेरिया से रोकथाम के लिए जरूरी दवाईंयां के छिंड़काव के निर्देश दिए हैं।  

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें