Mon, 19 Oct 2026 | 10:12:19 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

सेवानिवृत्ति पर अनिल शर्मा को दी गई भावभीनी बिदाई 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 28, 2024 12:17 am / Post views : 364

सेवानिवृत्ति पर अनिल शर्मा को दी गई भावभीनी बिदाई 
शेयर करें:

शाला को प्रदान एक लाख इक्कीस हजार रुपए की सहयोग राशि देकर किया अनुकरणीय पहल 

  सिवनी यशो:-  शासकीय हाई स्कूल उड़ेपानी  में पदस्थ शिक्षक  अनिल कुमार शर्मा की सेवा निवृत्ति पर शाला में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में शाला के समस्त शिक्षक ,छात्र छात्राएं,गणमान्य नागरीकों ने अनिल कुमार शर्मा को शाल श्रीफल के साथ उपहार से सम्मानित किया।कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिवनी से ए डी पी सी  विपनेश जैन ,जिला शिक्षा केंद्र सिवनी ए पी सी  चुनेंद्र बिसेन एवम् ए पी सी ठाकुर मैडम ,जनशिक्षक  रामफल टेंभरे ,पूर्व जन शिक्षक संजय गढ़ेवाल भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन अर्चन से किया गया।कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए  विपनेश जैन ने कहा कि शर्मा सर   समय के पाबंद ,निष्ठावान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक रहे हैं ।यही वजह है कि उनकी सेवाएं  निर्विवाद रहीं और आज वह ससम्मान सेवा निवृत्त हो रहे हैं  ।  नरेंद्र कुंजाम ने कहा कि अनिल शर्मा जी शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ सामाजिक कार्यों व शाला की उन्नति के सदैव तत्पर रहते थे।इसी कारण उनकी समाज में एक अलग पहचान है।हम उनके सुखद जीवन की कामना करते हैं।शाला प्राचार्य  निरंजन सिंह बैस ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मैंने भी शर्मा जी में शिक्षण के प्रति जो समर्पण देखा वो अनुकरणीय है।
   श्री अनिल शर्मा ने अपने  संबंध में जानकारी दी कि  उनकी प्रारंभिक शिक्षा इसी गांव में हुई ।उनकी प्रथम नियुक्ति 10 जुलाई 1984 को शासकीय प्राथमिक विद्यालय देवघाट उत्तर केवलारी परिसर सिवनी में हुई थी।तभी से उनकी हार्दिक इच्छा उड़ेपानी में शिक्षकीय सेवा देने की थी ,ईश्वर ने इस इच्छा को पूरा किया और उन्हें यहां 25 वर्ष सेवा देने का अवसर मिला जो कि  सौभाग्य की बात है।इस अवसर पर श्री अनिल शर्मा ने शाला को रु 1,21000 की राशि सहयोग के रूप में  देने की घोषणा की ।जिसके लिए सभी उपस्थित जनों उन्हें साधुवाद दिया और इस राशि का उपयोग निर्धन छात्रों के हित में करने का निर्णय लिया ।मंच संचालन श्रीमती लता परते द्वारा किया गया।
    अन्त में संस्था प्रधान  एन एस बैस ने कहा कि अनिल शर्मा  का यह एक अनुकरणीय कदम इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।सभा में उपस्थित जनों को धन्यवाद देते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष