Mon, 19 Oct 2026 | 10:12:34 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

प्रथम कृषि स्नातक और प्रदेश से पहुंचे स्नातक विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 22, 2024 09:18 pm / Post views : 208

प्रथम कृषि स्नातक और प्रदेश से पहुंचे स्नातक विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
शेयर करें:
Balaghat 22 December 2024 बालाघाट यशो:- बालाघाट जिले में यह पहली मर्तबा बालाघाट कृषि स्नातक सम्मेलन 2024 (Agriculture Graduate Conference 2024) का आयोजन 21 दिसंबर को स्थानीय राजा भोज कृषि महाविद्यालय बालाघाट (Raja Bhoj Agricultural College Balaghat) मुरझड़ फार्म वारासिवनी में किया गया। इअ आयोजन में बालाघाट जिले में निवास करने वाले विभिन्न पदो पर अन्य जिले और प्रदेश में सेवाएॅं दे चुके कृषि स्नातको का सम्मान किया गया।   खास बात यह रही कि बालाघाट जिले के प्रथम कृषि स्नातक वयोवृद्ध लोचनलाल ठाकरे पहुंचे जिनका आत्मीय स्वागत स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेट कर सम्मान हुआ। मंच में बतौर पी.के बिसेन पूर्व डीन जबलपुर, बी.आर. टेंभरे एम.एल. हिरवाने, जावेन्द्रनाथ बिसेन, जे.एल. बिसेन, पी.एल. लिल्हारे, रंजीतसिंह चौहान, सी.पी. वैद्य, के.एम. पारधी,श्री हनवत, के.एस. पारधी, डी.आर. कामड़े, अरूण राहंगडाले, श्री बाघमारे, डी.एस. धुर्वे अपर कलेक्टर,एम.एल. हिरवाने, नवीनी पटले विवेक त्रिपाठी जो कि वर्ष 1970 के पूर्व कृषि स्नातक थे उन्हे सर्वप्रथम सम्मानित किया गया। तत्पश्चात वर्ष 1970 से वर्तमान सत्र तक कृषि स्नातक विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी एवं वर्तमान में अन्य क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे कृषि स्नातको का भी सम्मान करते हुए उनका परिचय सम्मेलन हुआ।

जिले में कृषि को लेकर अपार संभावनाएं - पटले

बालाघाट कृषि स्नातक सम्मेलन को संबोधित करते हुए आर.सी. पटले सीईओ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट (District Cooperative Central Bank Limited Balaghat) ने कहा कि कृषि स्नातक सम्मेलन 2024 का प्रथम सम्मेलन वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में किया गया है। इस सम्मेलन के माध्यम से यहां पहुंचे विभिन्न क्षेत्रों के कृषि स्नातको के विचारों का आदान-प्रदान करना है ताकि विचारों को मजबूती प्रदान की जा सके। यह आवश्यक है कि कृषि के क्षेत्र में संभावनाएंॅ अपार है और यहा उपस्थित कृषि स्नातको के विचारो को हम सब मिलकर पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थितजनों ने कृषि स्नातक की पढ़ाई अलग-अलग महाविद्यालय में पूर्ण की है यह अवसर है कि एक मंच के माध्यम से अपने विचार सांझा किया जावे। श्री पटले ने कहा कि कृषि को लेकर विकास के आयाम को कैसे साकार किये जाये इस पर मंथन किया जायेगा। जिसके बाद बालाघाट ही नही अपितु पूरे प्रदेश में बालाघाट की छवि अविस्मणीय रहे। क्योंकि बालाघाट जिले के कृषि से जुड़े अनुभव को नकारा नही जा सकता। कार्यक्रम का मंच संचालन अमित शर्मा जबलपुर द्वारा किया गया। साथ ही उपस्थित कृषि स्नातक सेवानिवृत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वर्तमान में कार्यरत कृषि स्नातक अधिकारी और कर्मचारियों, छात्र, छात्राओं द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में एन.के. बिसेन डीन, राजेश खाब्रोगढ़े कृषि उपसंचालक, उत्तम बिसेन कृषि वैद्यानिक, सी.बी. बिसेन, शरद बिसेन, हेमंत राहंगडाले, प्रवीण भगत, जे.एस. बिसेन का विशेष सहयोग रहा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष