Mon, 19 Oct 2026 | 07:43:46 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद

गढ़वाल समाज का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 03, 2025 04:19 pm / Post views : 275

गढ़वाल समाज का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
शेयर करें:
Seoni 03 March 2025 सिवनी यशो:- बरघाट। अखिल भारतीय गढ़वाल समाज का स्थापना दिवस, युवक युवती परिचय सम्मेलन मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया गढ़वाल समाज के संस्थापक मुरारी बापू ब्रम्ह जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू, समाजसेवी हरकचंद्र टेंभरे, राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र नागेश्वर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता पटेल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल शिववंशी, पूर्व अध्यक्ष कमलेश अजीत, उपाध्यक्ष प्रकाश अर्जुनवार, सचिव पीतांबर नागेश्वर, कोषाध्यक्ष प्रदीप खरे, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज अजीत, संरक्षक सुंदरलाल नागौत्रा, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार ब्रम्हे, जगदीश भारद्वाज की प्रमुख उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सामाजिक पदाधिकारियों ने बरघाट विधायक कमल मर्सकोले का फूल मालाओं से सम्मान किया गढ़वाल समाज के लोगों द्वारा कार्यक्रम स्थल मुंडापार बरघाट से राम मंदिर तक रैली निकाली गई बड़ी संख्या पर राम मंदिर पहुंचे महिला पुरुषों ने जय जय गढ़वाल, मुरारी बापू अमर रहे के नारे लगाए, राम मंदिर में पुष्प अर्पित कर जय जय श्री राम के नारे लगाए गए, गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने रंग बिखेरा

बरघाट मुंडापार में आयोजित अखिल भारतीय गढ़वाल समाज का स्थापना दिवस, युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सामाजिक मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कमल मर्सकोले ने कहा गढ़वाल की उपस्थिति देखकर प्रसन्नता हो रही है समाज की एकता से ही समाज को सही दिशा और दशा मिलती है गढ़वाल समाज के भवन निर्माण के लिए हर संभव मदद करने की बात विधायक ने कही। कार्यक्रम के दौरान युवक युवती परिचय सम्मेलन में युवक, युवतियों ने अपना परिचय देकर संबोधन किया। आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में सामाजिक प्रतिभाओं के द्वारा मनमोहक रंगोली उकेरी गई प्रतिभाशाली युवक युवतियों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया इस अवसर पर नोखेलाल खरे, मदन शिववंशी, संजय शिववंशी ,सुखलाल भारद्वाज, संजू अर्जुनवार अर्चना भारद्वाज प्रकाश परिमल, रामकुमार सूर्यवंशी, मनोहर धानेश्वर, ख़ुमेश अजीत सहित मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र राज्य से आए हजारों की संख्या पर गढ़वाल के महिला, पुरुष उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें