Seoni 19 March 2025सिवनी यशो:- जिले के बहुत से किसान छिंदवाड़ा जिले की चौरई मंडी में अपनी उपज बेचते है और किसानों को यहाँ से भरोसा रहता है कि यहाँ उन्हें बेतहर रेट और सहजता से भुगतान प्राप्त हो जायेगा परंतु यहाँ की एक फर्म अराध्या के संचालक विशाल जैन किसानों से माल लेने के पश्चात उन्हें भुगतान देने में परेशान करते है और किसानों के साथ गाली गलौच कर भुगतान देने में आनाकानी करते है ।अनेक किसान जैन के अशिष्ट व्यवहार से परेशान है जिले के एक किसान के साथ इतना बुरा व्यवहार किया है कि उक्त किसान ने मंडी सचिव बार बार किसान की शिकायत की तब कहीं जाकर किसान का भुगतान किया गया । अराध्या फर्म के संचालक से प्रताडि़त किसान ने पुलिस को लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है ।