Mon, 19 Oct 2026 | 10:10:11 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

कान्हीवाड़ा में स्मार्ट मीटरों के विरोध में 4 अगस्त को विशाल जन आंदोलन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 24, 2025 12:37 am / Post views : 646

कान्हीवाड़ा में स्मार्ट मीटरों के विरोध में 4 अगस्त को विशाल जन आंदोलन
शेयर करें:
Seoni 23 July 2025 कान्हीवाड़ा यशो:- स्मार्ट मीटर की बढ़ती शिकायतों और बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर अब आम जनता मैदान में उतरने को तैयार है। आगामी 4 अगस्त, सोमवार को कान्हीवाड़ा में एक विशाल जन आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़े :-“किसान बचेगा, तभी देश बचेगा!”- जनसमस्याओं पर कांग्रेस का तीखा प्रदर्शन खास बात यह है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह गैर-राजनीतिक और शांतिपूर्ण होगा, जिसका नेतृत्व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सरपंच और ग्रामीण खुद करेंगे।

ग्राम पंचायत सभागार में बनी रणनीति

इस आंदोलन की रणनीति गत दिवस कान्हीवाड़ा ग्राम पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में तय की गई। बैठक में आसपास की कई ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। सर्वसम्मति से तय किया गया कि यह विरोध प्रदर्शन शांति और अनुशासन के साथ प्रशासन के समक्ष आम जनता की समस्याओं को रखेगा।

ग्रामीणों की नाराज़गी – “स्मार्ट मीटर नहीं, स्मार्ट लूट है”

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, बिजली बिलों में अकल्पनीय बढ़ोतरी हो गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मीटर की रीडिंग में पारदर्शिता नहीं है और कई मामलों में यह गलत रीडिंग दिखा रहे हैं। नागरिकों की प्रमुख मांग है कि: खराब स्मार्ट मीटरों को तत्काल बदला जाए, रीडिंग की पारदर्शी प्रक्रिया लागू की जाए,उपभोक्ताओं को बिल का विवरण स्पष्ट रूप से दिया जाए

यह लड़ाई हक़ की है, राजनीति की नहीं

आयोजकों ने साफ शब्दों में कहा कि यह आंदोलन किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है। यह आम जनता का लोकतांत्रिक स्वरूप में हक़ की लड़ाई है। आयोजकों ने सभी वर्गों से – युवा, महिलाएं, बुजुर्गों – बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है ताकि यह विरोध एकजुट और असरदार बन सके।

संभावित चेतावनी – मांगें न मानी गईं तो होगा ज़िला मुख्यालय घेराव

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने चेताया है कि यदि 4 अगस्त को प्रशासन ने कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, तो वे इस आंदोलन को अगले चरण में ले जाकर जिला मुख्यालय सिवनी तक ले जाने के लिए बाध्य होंगे।

 4 अगस्त को कान्हीवाड़ा बनेगा जनजागृति का केंद्र

यह आंदोलन अब सिर्फ स्मार्ट मीटर विरोध तक सीमित नहीं, बल्कि यह साबित करेगा कि अगर जनता संगठित हो, तो किसी भी व्यवस्था में लोकतांत्रिक बदलाव संभव है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष