Mon, 19 Oct 2026 | 05:03:27 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन!

लखनादौन पुलिस ने वाहन चोरी का किया पर्दाफाश,

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 01, 2025 10:47 am / Post views : 431

लखनादौन पुलिस ने वाहन चोरी का किया पर्दाफाश,
शेयर करें:
सिवनी, 1 अगस्त 2025 लखनादौन थाना पुलिस ने वाहन चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गई स्विफ्ट डिज़ायर कार (एमपी 20 जेडजे 0717) जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है, तथा रेडमी कंपनी का एक एंड्रॉइड मोबाइल (10 हजार रुपये मूल्य) बरामद किया है। कुल मिलाकर 8 लाख 10 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

घटना का विवरण

प्रार्थी ललित अहिरवार (22), निवासी ग्राम सनाई डोंगरी, थाना धूमा ने थाना लखनादौन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 जुलाई को दोपहर 3 बजे तीन बाहरी व्यक्तियों ने नागपुर जाने के लिए उनकी कार बुक की। यात्रा के दौरान आरोपियों ने उल्टी आने का बहाना बनाकर वाहन रुकवाया और मौका पाकर स्विफ्ट डिज़ायर कार व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में टीम गठित की। तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को थाना लोधीखेड़ा (जिला पाडुर्ना) क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सूरज चौधरी पिता डालचंद चौधरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी निरंजन वार्ड-13, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर (27 आपराधिक प्रकरण दर्ज)।
  2. आशीष सोलंकी पिता राजा सोलंकी, उम्र 24 वर्ष, निवासी खुलरी, थाना गाडरवाड़ा, जिला नरसिंहपुर (21 आपराधिक प्रकरण दर्ज)।
  3. नीलेश जाटव पिता प्रदीप जाटव, उम्र 21 वर्ष, निवासी खुलरी, थाना गाडरवाड़ा, जिला नरसिंहपुर (7 आपराधिक प्रकरण दर्ज)।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के.पी. धुर्वे, उपनिरीक्षक श्रीचंद मरावी, प्रधान आरक्षक कृष्णकुमार वानखेडे, आरक्षक नवनीत पाडे, धनेश्वर यादव, लकेश पटले, ओमकार पटेल, सूरज मेहरा तथा आरक्षक चंदन रघुवंशी (थाना लोधीखेड़ा) की अहम भूमिका रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष