मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी
दिनांक 09 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि खैरीटेक कॉलोनी के पास एक व्यक्ति शराब से भरी पेटी लेकर खड़ा है। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, जिसे टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम ललित पिता शिवप्रसाद गजभिये (36 वर्ष), निवासी खैरीटेक, सिवनी बताया। पूछताछ में आरोपी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद मौके पर ही शराब जब्त कर ली गई।पूर्व से दर्ज हैं मामले
गिरफ्तार आरोपी ललित गजभिये पर पूर्व से ही आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण और एक मारपीट का मामला दर्ज है।जप्त सामग्री
- 57.6 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब (अनुमानित कीमत: ₹24,000)
- Vivo कंपनी का मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत: ₹10,000)