Mon, 19 Oct 2026 | 06:09:40 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

कुआँ में गिरने से तेंदुआ की मौत, वन अधिकारियों की उपस्थिती में पोस्टमार्टम

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 03, 2025 10:50 pm / Post views : 399

कुआँ में गिरने से तेंदुआ की मौत, वन अधिकारियों की उपस्थिती में पोस्टमार्टम
शेयर करें:
Seoni 03 March 2025 सिवनी यशो:- दिनांक02.04.2025 की रात्रि को पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी के वन परिक्षेत्र घाटकोहका (बफर) अंतर्गत नियमित रात्रि पैदल गश्ति के दौरान गश्ति दल द्वारा ग्राम परासपानी के निकट खेत के कुएं चैक किये जा रहे थे, इसी दौरान रात्रि लगभग 11 बजे, ग्राम परासपानी के निकट खेत के कुएं में एक वन्यप्राणी तेन्दुआ आयु लगभग 02 वर्ष मृत अवस्था में दिखाई दिया। गश्ति दल द्वारा यह सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई एवं वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार घटना स्थल पर गश्ति दल द्वारा मृत तेन्दुआ की सुबह तक निगरानी की गई। सुबह लगभग 6.00 बजे वरिष्ठ अधिकारी एवं डाग स्क्वाड घटना स्थल पर पहुचे, घटना स्थल का निरीक्षण में पाया कि कुएं में लगभग 15 फिट पानी भरा है, सूक्ष्मता से निरीक्षण करने पर कुएं के आंतरिक दीवारों पर नाखूनों के खरोंच के निशान पाये गये तथा कुएं के अंदर लगे मोटर पंप के पाईप पर भी नाखूनों के खरोंच के निशान पाये गये। प्रथम दृष्टिया यह प्रतीत हुआ कि तेन्दुआ द्वारा कुएं से बाहर निकलने के प्रयास किया गया, जिससे कुएं की आंतरिक दीवारो पर नाखून के खरोंच के निशान बने। घटना स्थल के आस-पास डॉग स्क्वाड द्वारा सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया जिसमें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नही पाई गई। घटना स्थल की फोटोग्राफी एवं विडीयोग्राफी की गई, तत्पश्चात मृत तेन्दुएं को कुएं से बाहर निकाला गया। मृत पाये गये तेन्दुआ का पोस्टमार्टम डा. अखिलेश मिश्रा वरिष्ठ वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा किया गया। वन्यप्राणी तेन्दुआ (नर) के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह/भस्मीकरण की कार्यवाही देवाप्रसाद जे. मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी, नरेशचन्द्र पाटीदार,सहायक वनसंरक्षक,सिवनी क्षेत्र, शशांक मेश्राम, तहसीलदार कुरई, भूपेश चौरसिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी घाटकोहका बफर, राजेश भंडारकर, एन.टी.सी.ए. प्रतिनिधि एवं श्रीमती रिंकुबाई उइके, सरपंच ग्राम पंचायत घाटकोहका व अन्य की उपस्थिति में की गई। उपरोक्त समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष