Thu, 22 Oct 2026 | 08:53:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे

विधायक का पत्र कहा पानी देना बंद हो, : चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 22, 2026 08:53 am / Post views : 1

चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र
शेयर करें:

कर्वे कॉलोनी की शराब दुकान हटाने के लिए भी जिला आबकारी अधिकारी एवं कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

सिवनी यशो :- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जनहित से जुड़े दो महत्वपूर्ण मामलों में प्राप्त ज्ञापनों एवं आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

चीचबंद जलाशय का पानी एथेनॉल कंपनी को देने पर रोक की मांग

ग्राम पंचायत पाथरफोड़ी, करकोटी, चीचबंद एवं मछुआ सहकारी समिति मर्यादित, सिवनी के प्रतिनिधियों द्वारा विधायक दिनेश राय मुनमुन को ज्ञापन सौंपकर चीचबंद जलाशय से पाइपलाइन के माध्यम से डुंगरिया स्थित एथेनॉल कंपनी को पानी उपलब्ध कराए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि चीचबंद जलाशय का पानी क्षेत्र के किसानों द्वारा सिंचाई कार्यों तथा मछुआ सहकारी समिति द्वारा मत्स्य पालन के लिए उपयोग किया जाता है। ऐसे में जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी उपलब्ध कराए जाने से स्थानीय किसानों एवं मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के हित प्रभावित होने की आशंका को लेकर चिंता जताई गई।

इस मामले में विधायक ने संबंधित पक्षों की मांगों एवं स्थानीय हितों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया। उन्होंने चीचबंद जलाशय से पाइपलाइन के जरिए एथेनॉल कंपनी को पानी दिए जाने पर रोक लगाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

कर्वे कॉलोनी की शराब दुकान हटाने के लिए पत्र

इसी प्रकार सिवनी नगर के भगतसिंह वार्ड स्थित कर्वे कॉलोनी के निवासियों द्वारा क्षेत्र में संचालित शराब दुकान को लेकर प्रस्तुत आवेदन पर भी विधायक ने संज्ञान लिया।

कॉलोनीवासियों ने आवेदन में अपनी समस्याओं एवं आपत्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि करवे कॉलोनी एक रहवासी क्षेत्र है। साथ ही, संबंधित शराब दुकान के लिए नगरपालिका परिषद से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

इस मामले में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जिला आबकारी अधिकारी एवं कलेक्टर को पत्र लिखकर कॉलोनीवासियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने करवे कॉलोनी, भगतसिंह वार्ड, सिवनी में स्थापित शराब दुकान को हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

दोनों मामलों में अब संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर स्थानीय नागरिकों की नजर रहेगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें