Wed, 21 Oct 2026 | 01:37:07 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस के एनसीसी कैडेट्स ने किया सिवनी शहर में स्वछता कार्य

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 28, 2025 09:57 pm / Post views : 195

प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस के एनसीसी कैडेट्स ने किया सिवनी शहर में स्वछता कार्य
शेयर करें:
Seoni 28 May 2025 सिवनी यशो:--स्वछता अभियान जागरूकता के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय पीजी कॉलेज सिवनी सीनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट्स ने आज जिला मुख्यालय पर स्थित प्रमुख चौराहे डॉक्टर अंबेडकर चौक पर स्वच्छता अभियान चलाय। पीजी कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पवन कुमार वासनिक ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स ने डॉ आंबेडकर चौक के परिसर के चारों तरफ एवं परिसर में साफ सफाई की। बताया कि 24 मप्र बटालियन एनसीसी छिंदवाड़ा के कमान अधिकारी के आदेशानुसार एनसीसी गतिविधि के अंतर्गत शहर के एक चौराहे पर स्वच्छता अभियान की कार्यवाही की जानी थी जिसके अंतर्गत सीनियर डिवीजन एनसीसी के कैडेट ने डॉक्टर अंबेडकर स्मारक का चयन किया एवं इसके आसपास बिखरे हुए पॉलिथीन व अन्य कचरे को हटाया। बताया कि डॉ अम्बेडकर स्मारक समिति के प्रमुख एडवोकेट सुरेंद्र बरमाटे ने कैडेट्स के लिए डॉक्टर अंबेडकर स्मारक परिसर पर स्वच्छता अभियान की स्वीकृति प्रदान की एवं उपस्थित होकर कैडेट का मार्गदर्शन भी किया। स्वच्छता अभियान के पश्चात एडवोकेट सुरेंद्र बरमाटे एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पवन कुमार वासनिक ने डॉक्टर अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं कैडेट्स को डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर के योगदान के बारे में बताया। एडवोकेट बरमाटे ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर जी का जीवन संघर्षों से भरा था उन्होंने समाज में समता, स्वतंत्रता, बंधुता स्थापित करने के लिए शिक्षा का सहारा लिया और 22 डिग्रियां प्राप्त की। संविधान सभा ने भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के लिए डॉ बाबासाहेब अंबेडकर का चयन किया था। उन्होंने कहा कि युवाओं को बाबा साहब के संघर्ष से सीखने की आवश्यकता है और समाज में होने वाले किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है। बाबा साहब का जीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।कहा की जीवन में सीखते रहना और अपने व्यक्तित्व का विकास करना ही मनुष्य का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। लेफ्टिनेंट पवन कुमार वासनिक ने एडवोकेट बरमाटे जी के प्रति आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग, जनभागीदारी अध्यक्ष श्री अजय बाबा पांडे जी व स्टॉफ ने केडेट्स के कार्य की सराहना की।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष