Thu, 22 Oct 2026 | 05:15:39 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

नेकी की दीवार ने स्व. विपिन शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 24, 2024 05:16 pm / Post views : 180

नेकी की दीवार ने स्व. विपिन शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 
शेयर करें:
सिवनी यशो:- टीम नेकी की दीवार के आधार स्तंभ, सिवनी ब्लड डोनर्स ग्रुप के प्रमुख, बैनगंगा सेवा अभियान, सिवनी साइक्लोन के सक्रिय सदस्य, जुझारू कर्मठ समाजसेवी, सुख दु:ख के साथी पत्रकार विपिन शर्मा का गत दिवस गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दारुण दु:ख को सहन करने की शक्ति दे एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। टीम नेकी की दीवार द्वारा सोमवार दिनांक 23 सितंबर 24 को दलसागर चौपाटी सिवनी में शाम 7 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 
         ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय ह्रदय स्थल दलसागर चौपाटी में विगत अनेक वर्षों से गरीबों के हितार्थ उनको जरूरत के हिसाब से कपड़े, जूते चप्पल, स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तकें सहित अन्य जरूरी वस्तुएं प्रदान करने के उद्देश्य से अक्टूबर 2016 से संचालित नेकी की दीवार से प्रतिदिन अनेकों गरीब परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। नेकी की दीवार सहित अन्य धार्मिक और सामाजिक कार्यकमों में सहभागिता निभाने वाली टीम नेकी की दीवार के अहम सदस्य स्व. विपिन शर्मा को सभी वर्गों के लोगों ने भी अलग अलग अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। 
    दलसागर चौपाटी में संचालित नेकी की दीवार पर इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में टीम नेकी की दीवार के सदस्यों अजीत कुमार जैन,प्रद्युम्न चतुर्वेदी, आशीष बघेल, बसंत सहारे, नन्दन श्रीवात्री, विजय चौहान, कमलेश डहेरिया, दिनेश सनोडिया, उमेश जैन, आयुष दंडवते, अनिल दामड़े, भोला श्रीवास्तव, संतोष यादव, विपिन कोन्हेर, मिथलेश सनोडिया, सौरभ शुक्ला, राजेश जंघेला, दीपक मेंहदीरत्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिकों सहित गूंज संस्था से श्रीमती मनीषा चौहान, श्रीमती खुशाली चौहान, श्रीमती सविता गौतम, मातृ शक्ति संगठन से श्रीमती सीमा चौहान, श्रीमती अनिता परमार, श्रीमती रीता परमार, दीपक डहेरिया,आंनद आदि समाजसेवी जनों ने अपनी उपस्थिति  दर्ज कराते हुए नम आंखों से स्व. श्री शर्मा के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए साथ ही उनके व्यक्तित्व पर अपने अपने विचार रखे।