Tue, 20 Oct 2026 | 12:03:17 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

कोर एरिया में मौत, जिम्मेदार कौन? पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का हमला, ग्रामीण की जान गई

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 06, 2026 04:00 pm / Post views : 821

कोर एरिया में मौत, जिम्मेदार कौन? पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का हमला, ग्रामीण की जान गई
शेयर करें:

Seoni 06 january 2026 सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व के क्रिटिकल कोर एरिया में एक और ग्रामीण की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिवनी जिले के ग्राम टिकारी निवासी कमल उइके (43) का शव पेंच नदी के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। प्रथम दृष्टया यह बाघ के हमले का मामला माना जा रहा है।

[caption id="attachment_39838" align="alignright" width="225"]पेंच टाइगर रिजर्व कोर एरिया में बाघ हमले के बाद घटनास्थल का दृश्य पेंच टाइगर रिजर्व का कोर एरिया, जहां प्रतिबंध के बावजूद ग्रामीण की मौत हुई[/caption]

लापरवाही की श्रृंखला: 4 जनवरी से लापता, 6 को शव बरामद

परिजनों के अनुसार कमल उइके 4 जनवरी की शाम से लापता थे। दिनांक 5 जनवरी 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे, परिजनों ने जमतरा पहुंचकर पेंच टाइगर रिजर्व स्टाफ को सूचना दी थी कि वह संभवतः पेंच नदी के किनारे स्थित कोर एरिया की ओर गए होंगे।

इसके बावजूद कोर क्षेत्र में तत्काल सघन सर्च, चेतावनी या निगरानी बढ़ाने के ठोस प्रमाण सामने नहीं आए। दिनांक 6 जनवरी की सुबह, चांद थाना पुलिस और वन विभाग के संयुक्त सर्च अभियान में मृतक का शव बरामद हुआ।

प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कैसे? जवाबदेही तय होना जरूरी

घटना स्थल गुमतरा कोर वन परिक्षेत्र, बीट छेड़िया, महादेव घाट के पास है, जो क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट घोषित है। यहां आम नागरिकों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित है। ऐसे में सवाल उठते हैं—  कोर एरिया में ग्रामीणों की आवाजाही क्यों बनी हुई है?  क्या वन विभाग द्वारा प्रभावी बैरिकेडिंग, गश्त और चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे?  क्या मछली पकड़ने जैसे जोखिमपूर्ण कार्यों को रोकने के लिए स्थायी निगरानी तंत्र मौजूद है? सूचना मिलने के बाद तत्काल रेस्क्यू और अलर्ट मोड क्यों नहीं अपनाया गया?

क्षत-विक्षत शव, बाघ के हमले की आशंका

मौके पर मिले साक्ष्यों से यह संकेत मिले हैं कि शव को किसी वन्य प्राणी—संभवत: बाघ—ने क्षति पहुंचाई। शव के अवयव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में पाए गए।

पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम

दिनांक 6 जनवरी की सुबह लगभग 9:30 बजे, चांद थाना पुलिस की उपस्थिति में प्रतिबंधित कोर एरिया से शव बरामद किया गया। वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल, चौरई भेजा गया

जवाबदेही जरूरी

पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा शासन के नियमानुसार मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

लेकिन सवाल यह है कि—

क्या मुआवजा, प्रशासनिक चूक और विभागीय लापरवाही की भरपाई कर सकता है? अब आवश्यकता है कि कोर एरिया सुरक्षा व्यवस्था की विभागीय जांच हो लापरवाह अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए  ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस व स्थायी रणनीति लागू हो

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष