Wed, 21 Oct 2026 | 04:22:51 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

कुछ माह पूर्व ही बने मार्ग पर हो गये गढ्ढे : कलेक्टर ने जाँच के दिये आदेश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 17, 2024 11:27 pm / Post views : 179

कुछ माह पूर्व ही बने मार्ग पर हो गये गढ्ढे : कलेक्टर ने जाँच के दिये आदेश
शेयर करें:

समय सीमा बैठक संपन्न

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ( Collector Ms. Sanskriti Jain)  की अध्यक्षता में सोमवार 15 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक (time limit) आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत सहित सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही।

छपारा जनपद के सीईओं को कारण बताओ नोटिस जारी

बैठक में सर्वप्रथम कलेक्टर सुश्री जैन ने विभागवार सीएम हेल्प लाईन की लंबित एवं जिलेवार रैंकिंग के लिए चयनित शिकायतों की निराकरण स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों को प्राथमिकता से संतुष्टि के साथ बंद किये जाने के प्रयास किए जाए। बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने पीएम जनमन योजना की विकासखंडवार समीक्षा के दौरान जनपद पंचायत छपारा की अपेक्षानुरूप प्रगति न पाये जाने पर सीईओ छपारा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

मानसून के दौरान वैध खदानों से रेत का उत्खन्न प्रतिबंधित

कलेक्टर सुश्री जैन ने सभी सीईओ जनपदों को चिन्हांकित 218 तालाबों के पट्टे आवंटन प्रक्रिया को प्राथमिकता में लेकर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ-साथ चरनोई भूमि चिन्हांकन करने के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर सुश्री जैन द्वारा जिला खनिज अधिकारी को मानसून के दौरान रेत खनन प्रतिबंधित होने से प्रत्येक वैध खदानों में उक्ताशय का नोटिस बोर्ड लगाने के लिए निर्देशित किया है। इसके साथ-साथ रेत भण्डारण के लिए चिन्हांकित स्थल में भी नोटिस बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने स्कूलों में भी शाला में स्कूल खुलने का समय, पदस्थ शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ की जानकारी का बोर्ड लगाने के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर सुश्री जैन ने लोकसेवा अधिनियम अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा कर अधिनियम अंतर्गत पदावदित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अधिनियम में अधिसूचित कोई भी सेवा समय बाह्य न हो, सभी सेवाओं का समय-सीमा में हितग्राही को लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

वर्षा जनित बीमारियों की रोकथाम के लिये स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ अमला समन्वय बनाकर करें काम

बैठक में समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त सिवनी-छिंदवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में गड्डों की समस्या की जानकारी के संबंध में कलेक्टर सुश्री जैन द्वारा एनएचएआई के अधिकारियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान पाया गया कि कुछ माह पूर्व ही उक्त मार्ग का कार्य कराया गया था। जिस पर कलेक्टर सुश्री जैन द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उक्त संपूर्ण मार्ग की गुणवत्ता के जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने मानसून के दौरान मलेरिया, डेंगू के प्रसारित होने की संभावना देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय निकाय को समन्वय बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने आवश्यक दवाईयों के छिड़काव के साथ-साथ जनजागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष