Tue, 20 Oct 2026 | 05:47:15 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

निजी ट्रॅव्हल्स की बस पलटते पलटते बची

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 17, 2024 10:54 pm / Post views : 150

निजी ट्रॅव्हल्स की बस पलटते पलटते बची
शेयर करें:

मुंगवानी-पुसेरा डायवर्सन पहुँच मार्ग दलदल में हुआ तब्दील,राहगीर परेशान

   सिवनी यशो:- बंडोल-कोहका सड़क का निर्माण कार्य वर्तमान में पुसेरा से बंडोल के बीच चल रहा है। वर्तमान में पुसेरा मुंगवानी मार्ग में पडऩे वाली माँ बैनगंगा नदी के पास बारिश के कारण निर्माणाधीन पुल के बाजू में निर्माण एजेंसी ठेकेदार द्वारा बनाया गया डायवर्सन मार्ग पूर्णत: दल दल में तब्दील हो गया है,जो कि राहगीरों के आवागमन में बाधक बनते हुए लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। विगत दिनों बारिश शुरू होने पूर्व ठेकेदार द्वारा पुल के बाजू में बनाए गए डायवर्सन मार्ग में मिट्टी डाली गई थी और इसके बाद इसके ऊपर गिट्टी की चुरी और बोल्डर डाले गए थे। परंतु उतनी मजबूती से मरम्मत न करने के कारण उपरोक्त मार्ग इस दिनों राहगीरों की मौत को आमंत्रण देने में कोई कसर नही छोड़ रहा है। भारी मुसीबत बने इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाओं की जानकारी सुनने को मिल रही है, क्षेत्रीयजनों द्वारा बताया गया कि बीते दिवस इस मार्ग में हुए जानलेवा गड्ढे में एक निजी ट्रेवल्स की बस पलटते पलटते बाल बाल बच गई थी। डायवर्सन मार्ग के दलदल में तब्दील होने के कारण क्षेत्रीयजनों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। दोपहिया, चौपहिया और बड़े वाहन कीचड़ में फंस रहे है और कोई किसी तरह वाहन को कीचड़ के बीच से निकालने का प्रयास करता है तो कीचड़ के बीच बने गड्ढे वाहनों को क्षति पहुंचा रहे है। वही मुंगवानी से बाधी मार्ग पर नदी पर बना नवीन डायवर्सन मार्ग पूरी तरह बह गया है, जिससे मुख्य सिवनी से अमरवाड़ा पहुँच मार्ग पूरी तरीके से बन्द हो गया है। जिसके कारण राहगीरों को 5 किलोमीटर लंबा सफर तय करते हुए मुंगवानी खुर्द की ओर से घूमकर जाना पड़ रहा है। इससे लोगों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।वही क्षेत्रीयजनो ने जिला प्रशासन से मांग की है,कि ठेकेदार द्वारा बनाये गए डायवर्सन मार्ग पर हुए जानलेवा गड्ढो को डस्ट और गिट्टी डालकर जल्द से जल्द दुरूस्त कराया जाए, जिससे वाहन चालकों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके। और मार्ग आवाजाही योग्य बनाने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया जाए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें