Fri, 13 Nov 2026 | 01:46:08 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

ठेकेदार की मनमानी, पेयजल आपूर्ति करने वाले तीन बोर उखाड़कर फेंके

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 25, 2025 08:17 pm / Post views : 165

ठेकेदार की मनमानी, पेयजल आपूर्ति करने वाले तीन बोर उखाड़कर फेंके
शेयर करें:

नगर को होती थी पेयजल सप्लाई, मोटर और पाइपलाइन भी लापता

Seoni 25 May 2025 छपारा यशो:- मध्य प्रदेश में जल संरक्षण के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान निरंतर चलाया जा रहा हैं, वहीं सिवनी जिले के छपारा में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल के ठेकेदार ने बिना किसी विधिवत परमिशन लिए नगर परिषद के जल स्रोतों से लबालब भरे तीन बोरों को पोकलैंड मशीन से तहस-नहस कर दिया हैं। वही इन बोरों में लगी हुई मोटरें और पाइप लाइन भी लापता हैं। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जाकर जल स्रोतों को संरक्षित करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किया जा रहा हैं। लेकिन सिवनी जिले के छपारा नगर में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल के ठेकेदार ने छपारा नगर को पेयजल सप्लाई करने वाले तीन चालू बोरो को पोकलैंड की मशीन से उखाड़ कर फेंक दिया हैं।

फायर ब्रिगेड और टैंकर भी भरते थे

बता दें कि जिन तीन चालू बोरों को पोकलेन मशीन से तहस नहस किया गया है उनसे फायर ब्रिगेड के वाहन और नगर में पेयजल सप्लाई के लिए टैंकर भी भरे जाते थे। इसके अलावा उक्त तीन बोरों से बाकायदा नगर में पेयजल सप्लाई के लिए पाइपलाइन भी बिछी हुई थी ।

इनका कहना है

सीएम राइज परिसर में तीन बोर चालू हालत में थे यह मेरी जानकारी में है जो कि नगर परिषद की संपत्ति थी आपके द्वारा जानकारी लगी है कि तीन बोरै को ठेकेदार ने तोडफ़ोड़ दिया है। मुझसे भी कोई विधिवत अनुमति नहीं ली गई है ना ही किसी प्रकार की पूछताछ की गई है। सीएम राइज प्राचार्य एम के रहमतकर ये तीन बोर नगर में जलसप्लाई के अलावा फायर ब्रिगेड और टैंकर भरने काम आते थे जिन्हें ठेकेदार ने नगर परिषद की अनुमति बिना तोडफ़ोड़ दिया है जो कि अब बंद हो गए हैं ठेकेदार पर विधिवत कार्रवाई होना चाहिए पार्षद विवेकानंद वार्ड रामेश्वर बंजारा

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें