Mon, 19 Oct 2026 | 09:45:59 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ.

भोज एवं कन्या भोज का आयोजन : सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 19, 2026 02:10 pm / Post views : 4

सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा
शेयर करें:

सामुदायिक सहभागिता से बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार की पहल, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर जोर

Seoni, 19 October 2026

सिवनी यशो:- बच्चों एवं महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिवनी शहरी क्षेत्र के सभी 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित इस पहल के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विशेष अवसरों को बच्चों के साथ साझा करने की पहल

तिथि भोज स्वैच्छिक सामुदायिक सहभागिता की एक पहल है। इसके अंतर्गत नागरिक, समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्थाएं और अन्य इच्छुक व्यक्ति जन्मदिन, पुण्यतिथि, विवाह वर्षगांठ तथा धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों को आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों और अन्य हितग्राहियों के साथ मनाते हैं। इस दौरान बच्चों एवं महिलाओं को पौष्टिक भोजन और अतिरिक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सकती है।

इस पहल का प्रमुख उद्देश्य पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज के विभिन्न वर्गों को बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य तथा पोषण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।

पौष्टिक आहार और स्वच्छता पर विशेष जोर

तिथि भोज के अंतर्गत पौष्टिक स्वल्पाहार, पूर्ण भोजन और अन्य खाद्य सामग्री प्रदान की जा सकती है। इसमें ताजे फल, दूध, खिचड़ी, हलवा, अंकुरित आहार, दाल-चावल, पौष्टिक नाश्ता, मिठाई और पौष्टिक प्रसाद जैसी सामग्री शामिल है। इच्छुक व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से बच्चों एवं महिलाओं को उपहार भी दे सकते हैं।

आंगनवाड़ी केंद्रों में भोजन की स्वच्छता, ताजगी और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्थानीय खाद्य विविधता को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि बच्चों की खान-पान संबंधी आदतों में सुधार हो और उनकी पोषण आवश्यकताओं की बेहतर पूर्ति की जा सके।

जनभागीदारी से मजबूत होगी पोषण की पहल

महिला एवं बाल विकास विभाग ने नागरिकों, समाजसेवियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से तिथि भोज जैसी गतिविधियों में स्वैच्छिक सहभागिता करने की अपील की है। विभाग का उद्देश्य है कि सामुदायिक सहयोग के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाया जाए तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा मिले।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष