Thu, 22 Oct 2026 | 02:21:17 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

साँप के काटने से 10 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, बीजादेवरी गाँव में शोक की लहर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 10, 2025 08:09 pm / Post views : 224

साँप के काटने से 10 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, बीजादेवरी गाँव में शोक की लहर
शेयर करें:
Seoni 10 June 2025 छपारा यशो:- सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीजादेवरी गाँव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गाँव को शोक में डुबो दिया। यहाँ एक जहरीले साँप के काटने से 10 वर्षीय मासूम बालिका दीक्षा उइके की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, बीजादेवरी निवासी कुंवरलाल उइके की पुत्री दीक्षा दोपहर करीब 2:00 बजे अपने घर के अंदर ज़मीन पर सो रही थी, तभी एक विषैले साँप ने उसे डस लिया। परिजन तत्काल बच्ची को छपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पूरे गाँव में मातम छा गया है। मासूम दीक्षा की मौत ने हर किसी की आँखें नम कर दीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जाँच प्रारंभ कर दी है। छपारा विकासखंड एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहाँ हर वर्ष वर्षा ऋतु की शुरुआत में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि देखी जाती है। इस संदर्भ में स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों को सुरक्षा के लिए ज़मीन पर न सोने की सलाह दी जाती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीएमओ डॉ. टी.एस. इनवाती ने अपील की है कि साँप काटने की स्थिति में घबराए बिना तत्काल नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचें, जिससे समय रहते इलाज मिल सके और जान बचाई जा सके।