शस्त्रों के साथ पुलिस वाहनों का भी किया गया पूजन, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही उपस्थिति
सिवनी यशो :- विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन सिवनी में परंपरानुसार शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सिवनी श्रीमती नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक रस्में निभाईं।

विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति, साहस, विजय और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक मानी जाती है। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए शस्त्रों का पूजन किया गया। शस्त्र पूजन के पश्चात पुलिस विभाग के कार्यों में उपयोग होने वाले वाहनों की भी पूजा-अर्चना की गई।
पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम, एसडीओपी घंसौर श्रीमती रीना पाण्डेय, एसडीओपी महिला सेल नवीन जैन, प्रशिक्षु डीएसप सचिन मोहनिया, रक्षित निरीक्षक संजय सूर्यवंशी, गौरव मर्सकोले, जितेन्द्र रावतकर, थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी तथा थाना प्रभारी यातायात विजय बघेल सहित पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी ने विजयादशमी की पारंपरिक रस्मों में सहभागिता की। पर्व के अवसर पर शस्त्र पूजन के माध्यम से पुलिस बल की शक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की परंपरा को सम्मान दिया गया।