ब्रजमोहन सिंह बघेल के नेतृत्व में एकजुट हुए वर्ष 2005 एवं 2008 में चयनित शिक्षक, समय-सीमा में कार्रवाई की उठाई आवाज
सिवनी यशो :-। वर्ष 2005 एवं 2008 में व्यापम परीक्षा उत्तीर्ण कर चयनित शिक्षकों से जुड़े मामले में शुक्रवार को सिवनी में शिक्षकों ने एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा। ब्रजमोहन सिंह बघेल के नेतृत्व में शिक्षक साथियों ने प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन, वल्लभ भवन, भोपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से तहसीलदार को प्रस्तुत किया।
ज्ञापन के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन द्वारा 29 जुलाई 2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत प्रकरण में दर्ज 10 न्यायालयीन त्रुटियों (Defects) का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित कराने की मांग की गई। शिक्षकों ने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई समय पर की जाए, ताकि न्यायालयीन प्रक्रिया प्रभावित न हो और इस प्रकरण से जुड़े शिक्षकों के हितों की रक्षा हो सके।
शिक्षकों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मामला
शिक्षकों का कहना है कि वर्ष 2005 एवं 2008 में व्यापम परीक्षा उत्तीर्ण कर चयनित हुए शिक्षकों के भविष्य से यह मामला जुड़ा हुआ है। ऐसे में संबंधित विभागीय अधिकारियों को न्यायालयीन त्रुटियों के निराकरण के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाने चाहिए। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ये शिक्षक रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान लक्ष्मी प्रसाद चौधरी, ब्रजमोहन सिंह बघेल, दीपक ठाकुर, एवन जगने, संतोष शिववेदी, विष्णु सोनी, विनोद डहेरिया, वीरेन्द्र बिसेन, सुरेंद्र दुबे, मुकेश ठाकुर, कन्हैया लाल राहंगडाले, महेंद्र राहंगडाले, नीता सागर, पूनम सूर्यवंशी, आरती वंद्रे, जय श्री दास राय, राजश्री बैंस, ममता राहंगडाले, दशरथ साहू, मोहन ठाकुर, विश्वजीत सिंह बघेल एवं आलोक सराठे सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
शिक्षक साथियों ने अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुटता के साथ सामूहिक प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
शिक्षक एकता जिंदाबाद!