छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

चंद्रयान-3 की सफलता में सिवनी के अनुराग शुक्ला की भी सहभागिता

 

चंद्रयान-3 की सफलता में सिवनी के अनुराग शुक्ला की भी सहभागिता - Seoni News
सिवनी यशो – भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। चांद पर भेजा गया भारत का तीसरा मिशन कामयाब हो गया है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है। भारत की इस गौरवपूर्ण सफलता पर पूरा देश हार्षित है परंतु सिवनी जिले के लिये चंद्रयान की सफलता प्रसन्नता का विषय तो है ही इसके साथ ही जिले के लिये यह गौरव का विषय है कि इस पूरे अभियान में सिवनी जिले के होनहार वैज्ञानिक अनुराग शुक्ला की अहम भूमिका रही है ।
यहाँ यह खुशी की बात है कि अनुराग शुक्ला की प्राथमिक शिक्षा जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी से हुई है इसके साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी विद्यालय एवं मिशन स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की है इसके पश्चात आपने शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जबलपुर से मैकेनिक्कल ब्रांच में डिग्री प्राप्त की एवं वर्ष 1999 से इसरो में जूनियर साइंटिस्ट के रूप में अपनी सेवाएँ प्रारंभ की । अपनी लगातार सेवाओं के साथ आपने चंद्रयान-3 मिशन में सिस्टम रियलिएबल और लाँच व्हीकल डिवीजन के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
आपके पिता सिवनी में शासकीय पालिटेक्निक से सेवा निवृत प्राध्यापक श्री रामनारायण शुक्ल है एवं आपकी माता श्रीमती अन्नपूर्णा शुक्ला सेवानिवृत शिक्षिका है । चंद्रयान-3 की सफलता पर सांइटिस्ट अनुराग शुक्ला एवं पूरी टीम को सिवनी जिले के समस्त नागरिकों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button