सिवनी की आश्रिता ठाकुर ने जीता गोल्ड मेडल
सिवनी यशो:- 13 वी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश में झारखंड को 1-0 से हराकर राष्ट्रीय विजेता का खिताब हासिल किया है। प्रतियोगिता के प्रारंभ से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश की बालिकाओं ने पांडिचेरी को 25-0 से, जम्मू कश्मीर को 21-0 से, क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र को 9-0 से, सेमीफाइनल में हरियाणा को 2-0 से, हराकर अपने इरादे बता दिए थे । सिवनी की बेटी आश्रिता ठाकुर ने मध्य प्रदेश की टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम को स्वर्ण पदक दिलाकर जिले का गौरव बढ़ाया है। वन विभाग मैं कार्यरत भैरोगंज महाराज बाग निवासी ओम प्रकाश ठाकुर की बेटी आश्रिता ठाकुर की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। हाकी खिलाडी आश्रिता ठाकुर ने मैं मेडल वा विजेता ट्रॉफी के साथ ही मध्य प्रदेश आते ही मध्य प्रदेश खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी के द्वारा मध्यप्रदेश में स्वागत कर 50000 का चेक देकर सम्मानित किया। पूर्व में मध्य प्रदेश की टीम से बेल्जियम व नीदरलैंड में इसी साल खेल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था हाल ही में हुई खेलो इंडिया यूथ गेम्स यू-2 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में आश्रिता ने रजत पदक जीता था।



