WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिये संकल्पित है – शेषराव यादव

भाजपा कार्यालय में महिला ने हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम किया
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सांसद नेतृत्व में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा समस्त महिला कार्यकर्ता के द्वारा हल्दी कुमकुम मातृशक्ति सम्मेलन किया, मुख्य अतिथि श्रीमती विजया यादव जी की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

Chhindwara 02 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की मातृशक्तियों द्वारा हल्दी कुमकुम सम्मेलन रखा गया । कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, मुख्य अतिथि श्रीमती विजया यादव विद्याभूमि पब्लिक स्कूल की संचालिका, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पांडे, शंटी बेदी, एवं श्रीमती ऊषा भमोरे, श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती अरूणा मनोज कुशवाह की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ ।

जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर एवं वान बांटकर सुहाग की सलामती की कामना की । मुख्य अतिथि श्रीमती विजया यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला ही है जो घर सम्भालने के साथ साथ हर क्षेत्र में कुशल नेतृत्व करने की सामर्थ रखती है । पुरूषों के लिए तो महिलाएं हल्दी कुमकुम लगाती है परंतु महिलाओं के लिए कौन है, इसलिए अपने आप को पहचानिए और अपनी पहचान स्वयं बनाइए ।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर क्षेत्र में हर संभव प्रयास किया है उसका प्रतिफल महिलाओं की संख्या के रूप में देखकर अत्यंत हर्ष हो रहा है एवं ऐसे ही संगठन के प्रति सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया ।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती पूजा साहू एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती वर्षा विश्वकर्मा ने किया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती वंदना विश्वकर्मा श्रीमती रानी सूर्यवंशी, श्रीमती श्रद्धा जैन, श्रीमती रिंकी चौरसिया, श्रीमती वर्षा विश्वकर्मा, दीपक कोल्हे, राकेश माईकल पहाड़े, सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!