क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

महिलाओं को अनेक तरह के प्रलोभन देकर ठगी करने वाली शाहिदा खान गिरफ्तार

अन्य स्थानों पर भी महिलाओं से ठगी के प्ररकण दर्ज है शाहिदा पर और जारी है गिरफ्तारी वारंट

सिवनी यशो:- महिलाओं को रोजगार प्रशिक्षण, सिलाई मशीन दिलाने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं किफायती कीमत में प्लाट दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली महिला के विरूद्ध कोतवाली पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है और उक्त महिला से पूछताछ एवं अन्य तरीके जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला के विरूद्ध प्रदेश के अन्य जिलों में भी अपराध पंजीबद्ध है तथा गिरफ्तारी वारंट जारी हुये है उक्त महिला ने अन्य जिलो में भी जालसाजी के कारनामे किये है । वहाँ से ठगी कर महिला फरार हो गयी थी ।

   पुलिस कोतवाली से जारी प्रेस नोट के अनुसार गत 09 अगस्त को ििसवनी निवासी श्रीमती नीतू सोलाखे एवं अन्य महिलाओं द्वारा लिखित आवेदन देकर बताया गया कि इंदौर एवं जबलपुर की रहने वाली शाहिदा खान नाम की महिला जो सिवनी में द्वारका नगर गली नं. 01 में सखी सहेली बुटिक एवं गारमेंटस् का काम करती थी। जिसने सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाने व महिलाओ को सिलाई मशीन सस्ते दामों में उपलब्ध कराने का झांसा देकर 140 महिलाओं से तीन लाख पचास हजार रूपये लिए और मात्र बीस महिलाओं को ही सिलाई मशीन दिलाई और शेष महिलाओं को शीघ्र दिलाये जाने का आश्वासन दिया जाता रहा।

इसी प्रकार बाद में उक्त शाहिदा खान नाम की महिला ने द्वारका नगर में उसी स्थान पर एस.एस.बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के नाम से प्रापर्टी बिक्री करने का ऑफिस खोला और बहुत से लोगों को सिवनी में महर्षि स्कूल के पीछे संस्कार प्लाजा में प्लॉट दिखाकर उनसे अग्रिम राशि प्लॉट बुकिंग के नाम पर ले ली। बाद में सिवनी में प्लॉट उपलब्ध नहीं हैं कहकर कुछ लोगों को लखनादौन में किसी अन्य व्यक्ति की जमीन दिखाकर प्लॉट का एग्रीमेंट स्वंय के नाम से कर दिया। इस तरह से उक्त महिला ने लगभग 1200000/- (बारह लाख रूपये) की धोखाधड़ी की है।

महिलाओं की शिकायत पर पुलिस द्वारा आरोपी शाहिदा खान के विरूद्व धारा 420 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया । आरोपी महिला के संबंध मे जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि उसके विरूद्व होशंगाबाद में भी धोखाधडी के प्रकरण दर्ज है एवं आरोपिया का स्थाई वांरट भी न्यायालय से जारी है। जिसे सिवनी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि शाहिदा खान पिता मुर्रजता रशीद खान, उम्र-43 वर्ष, निवासी- फ्लैट नंबर 301 सिलिकोन बेली, थाना-राजेन्द्र नगर, जिला-इंदौर हाल निवास- संत नगर, ग्वारी घाट, जबलपुर। के द्वारा एक ऑफिस एस.एस. बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के नाम से खोलकर लखनादौन में भी बहुत से लोगों से प्लाट दिखाकर राशी लेकर धोखाधडी की है जिसकी जांच थाना लखनादौन पुलिस द्वारा की जा रही है। 12 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाली महिला को गिरफ्तार करने में निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि ओ.पी. धौलपुरी, प्र.आर. सुन्दर श्याम तिवारी, आर. शिवम बघेल, आर. विक्रम देशमुख, आर. इरफान खान, म.आर रीना धुर्वे, फरहीन, दीपाली बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

महिलाओं को अनेक तरह के प्रलोभन देकर ठगी करने वाली शाहिदा खान गिरफ्तार - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button