धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

श्रद्धा भक्ति के साथ मनायी गयी शनिधाम में शनि जयंती

मंदिर परिसर के विकास के लिये सांसद एवं सिवनी विधायक ने की अनेक घोषणाएँ

Seoni 28 May 2025
सिवनी यशो:- शनिधाम नागपुर रोड सीलादेही पलारी पहाड़ी में ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती पर शनिदेव का विशेष पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया । न्याय के देवता शनि महाराज की कृपा प्राप्त करने हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुँचकर पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया । शनि जयंती पर ब्रह्म मुहूर्त में महंत रामपुरी जी महाराज सर्वाहार श्री शनिधाम ट्रस्ट की उपस्थिती में विद्वान पंडित नीरज तिवारी एवं पंडित शिवप्रकाश मिश्रा द्वारा प्रात: 06 बजे मंगलाचरण, गणेश पूजन से प्रारंभ होगा, सूर्योदय के पश्चात श्रीशनि ध्वजारोहण होगा प्रात: 7:30 से शनिदवे का अभिषेक एवं प्रात: 11:00 बजे से शनि पूजन हवन सहित अन्य धार्मिक कार्य किये गयेे । अपरान्ह 4:00 बजे से प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया गया तथा रात्रि के समय भजन संध्या का शानदार आयोजन संपन्न हुआ ।सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भगवान शनि देव का पूजन कर जिला एवं विधानसभा क्षेत्र में खुशहाली की कामना करते हुये शनि महाराज से कृपा बनाये रखने की कामना की । इस पवित्र स्थल की महत्ता का उल्लेख करते हुये अपने संबोधन में कहा कि भगवान शनिदेव न्याय के देवता है इनकी कृपा और आशीर्वाद से क्षेत्र में सुख शांति बनी रहे इस प्रकार की मैं आकांक्षा करता हूँ । सिवनी विधायक ने कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य करते हुये कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ शनिधाम में दस लाख रूपये विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन रैन बसेरा एवं शनिधाम पहुंच मार्ग तोरण द्वार का लोकार्पण करते हुये सौंदर्यीकरण एवं विद्युतीकरण के लिये दस लाख रूपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की तथा मध्यप्रदेश टुरिजम को सौंदर्यीकरण प्रस्ताव भेजने की बात कही । सिवनी विधायक श्री राय ने अपनी ओर से भंडार समिति को 501 थाली एवं 501 ग्लास भेंट करते हुये कहा कि मंदिर परिसर में डिस्पोजल का उपयोग प्रतिबंधित कर परिसर के पर्यावरण को सुरक्षित किया जाये ।शनिधाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने शनिधाम में शनि जयंती पर आयोजित मंचीय कार्यक्रम में कार्ययोजना से संबंधित प्रस्तावना प्रस्तुत की तथा जानकारी दी की भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुये गर्भगृह के लिये तीन लाख रूपये की राशि प्रदान की गयी थी । श्री अग्रवाल ने बताया कि सिवनी विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मंदिर समिति को परिसर को विकसित करने के लिये भरपूर सहयोग दिया गया है । श्री अग्रवाल ने बताया कि बालाघाट सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी द्वारा ग्राम पंचायत सीलादेही ग्राम पलारी शनिधाम टेकरी में सांस्कृृतिक भवन निर्माण हेतु दस लाख रूपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की गयी है ।

 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने मंदिर के मुख्य पुजारी सेवादार भोले बाबा का साल श्रीफल से स्वागत किया एवं मंदिर समिति के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिवनी विधायक श्री राय एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन का साल श्रीफल, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया । मंचीय कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने उपस्थित अतिथियों, कार्यक्रम में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालो एवं व्यवस्था में जुटे हुये सेवादारो का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम में नरेन्द्र ठाकुर, आनंद शर्मा, अभिषेक दुबे, अजय बाबा पांडे, प्रदीप राय, गौरव बिसेन, श्याम मिलन पांडे,प्रहलाद पटेल, पदम सनोडिया, कमल अग्रवाल, कपिल पांडे, अखिलेश पांडे, रामजी चंद्रवंशी, हरिशंकर साहू, राजेश राजू यादव, मुनिया टांक, नितेन्द्र बघेल, रामलाल राय,नरेश गिरि गोस्वामी, अमित पांडे, पप्पू पांडे, रूकमणी सनोडिया, शारदा कश्यप, मोनू मिश्रा, अनीता राठौर, सुनीता सतनामी, चंदू बघेल, संतोष सनोडिया, देवेन्द्र राहंगडाले, बब्लू तारन, सुनील साहू सुबेाध जैन, अतुल जैन, विनय बघेल, घनश्याम बघेल, मुकेश चंदेल ग्राम के सरपंच, पंच सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!