छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
जरूरतमंदों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां
अरिहंत एकेडमी के विद्यार्थियों ने झुग्गी बस्तियों में बांटी सामग्री
छिंदवाड़ा यशो:- दीपावली महापर्व भारत का सबसे बड़ा पर्व है, जिसे हर वर्ग खुशियों कै साथ मनाता है, कोई नये नये कपड़े खरीदता है तो कोई आभूषण, तो कोई मोटर गाड़ी, लेकिन आज भी समाज का एक वर्ग ऐसा है जो अर्थ के अभाव में इनसे वंचित रह जाता है और बड़े बड़े होर्डिंग, पोस्टर एवं विज्ञापन को देखकर ही खुश हो जाता है और अपनी बस्ती में अपनों के बीच मिट्टी में गुड्डा – गुडिय़ों के साथ खेल कर ही दीपोत्सव की खुशियां मनाता है।
शनिवार के शुभ दिन ऐसे वर्ग को खोजते हुए आवश्यक सामग्री लेकर स्कूल बस में अरिहंत इंटरनेशनल एकेडमी के विद्यार्थी अपने डायरेक्टर समाज सेवी दीपक राज जैन के साथ सिवनी रोड स्थित झुग्गी बस्ती में पहुंचे जहां स्कूल बस देखते ही सैकड़ों की संख्या में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग एवं पुरुष वर्ग एकत्रित हो गए।जिनके लिए एआईए ने दीपावली सभा का आयोजन किया जिन्हें दीपक राज जैन ने दीपावली महापर्व का महत्व बताया, सभा के पश्चात श्री जैन के साथ गुरुजनों एवं विद्यार्थियों ने अपने हाथों से सभी को मिष्ठान, पूजन सामग्री, कपड़े, खिलौने सहित एक कीट में चांवल, शक्कर, तेल, बिस्किट, चाय पत्ती, सोनपपड़ी का पैकेट भेंट किया और दीपावली की शुभकामनाएं दी। उपहार पाकर सभी के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी ने विद्यार्थियों को दिल खोल कर आशीर्वाद दिया।इस दौरान एआईए के विद्यार्थियों ने नन्हे मुन्ने बच्चों को खिलौने, मिठाई, दीपक सहित विशेष उपहार देकर उनके साथ खुशियां बांटी और दीपावली महापर्व एवं भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव की शुभकामनाएं दी।



