दीनदयाल जी जयन्ती पर आज बनेगें 1.40 लाख सदस्य: शेषराव यादव
100 सदस्य बनाने पर ही मिलेगी सक्रिय सदस्यता, जो सक्रिय होगा वही बनेगा सदस्य
छिंदवाड़ा यशो:- संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 अंतर्गत 24 दिनों के सदस्यता अभियान में 23वें दिन तक भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा द्वारा 2 लाख से अधिक सदस्यों के साथ 20 हज़ार से अधिक सक्रिय सदस्य तैयार किए हैं। हमारे कर्मठ कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के अंतिम दिन 25 सितंबर 2024 को भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर सम्पूर्ण छिंदवाड़ा जिले में बूथ स्तरीय सदस्यता महाभियान चलाकर निर्धारित 3 लाख 50 हज़ार सदस्यों के लक्ष्य को प्राप्त कर भाजपा छिंदवाड़ा परिवार का गौरव स्थापित करेंगे। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव जी ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सम्मानीय पत्रकारगणों को संबोधित करते हुए कहीं।
25 सितम्बर अंतिम दिन सदस्यता महाभियान के लिए प्रत्येक बूथ पर एक प्रवासी प्रभारी की नियुक्ति की गई है, ये सभी प्रवासी प्रभारी अपने अपने आवंटित बूथ पर जाएंगे और प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे। श्री यादव ने बताया कि जिले में 1432 बूथ हैं और प्रत्येक बूथ पर एक ही दिन में 100 सदस्य के हिसाब से 1 लाख 43 हजार 200 सदस्य बनाए जाएंगे। इस प्रकार छिंदवाड़ा जिला अपने 3 लाख 50 हजार सदस्यों के लक्ष्य प्राप्त करेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, सदस्यता अभियान टोली सदस्य संजय पटेल, कमलेश उईके, जिला कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा, जिला आईटी संयोजक दीपक कोल्हे, जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी उपस्थित रहे।




