WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

जिले में पांच लाख भाजपा के सदस्य बनायेंगे: शेषराव यादव

भाजपा का सदस्यता अभियान यानी अपने परिवार का विस्तार : विवेक साहूूू
– भाजपा जिला कार्यालय पर मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता अभियान का शुभारंभ

    छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान- 2024 अंतर्गत छिंदवाड़ा पांडुरना लोकसभा में साढ़े 4 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और छिंदवाड़ा जिले में साढ़े 3 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है । मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ व देशभर में 10 करोड़ नए सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा की सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर -8800002024, क्यूआर कोड, रेफरल कोड, चैटबॉथ, नमो एप व पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से ली जा सकेगी। 100 सदस्य बनाने पर सक्रिय सदस्य बनने की पात्रता मिलेगी। सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के लिए अलग से लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। भाजपा का सदस्यता अभियान छह वर्ष में एक बार चलाया जाता है।

यह बात सांसद विवेक बंटी साहू ने गुरुवार को छिंदवाड़ा जिले के सदस्यता अभियान के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारवार्ता में कही। भाजपा जिला कार्यालय पर हुई पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, महापौर विक्रम अहाके, जिला मीडिया प्रभारी संदीपसिंह चौहान, अजय सक्सेना,रिजवान कुरैशी, सौरभ ठाकुर,अरविंद राजपूत, अर्पण मैद,दीपक कोल्हे मंचासीन थे। इस अवसर पर मिस्ड कॉल नंबर – 8800002024 के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

    सांसद  विवेक बंटी साहू ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री जी के सदस्य बनने के साथ देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ हो गया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में 3 सितंबर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मप्र मंत्रीमंडल के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ किया। आज प्रदेश में भाजपा के सभी 60 संगठनात्मक जिलों में पत्रकारवार्ता रख पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को सदस्यता दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य, देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!