मध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु नगरी एवं बाल उत्सव भव्यता के साथ संपन्न

आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित 12 शैक्षणिक गतिविधियों का सुंदर आयोजन

11 January 2025
सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी में शिशु वाटिका की शैक्षणिक व्यवस्थाओं के प्रदर्शन का कार्यक्रम शिशु नगरी एवं बालकों हेतु बाल उत्सव का आयोजन भव्य एवं आकर्षक रूप में संपन्न हुआ । आयोजन में अतिथि के रूप में विद्या भारती महाकोशल प्रांत के सह सचिव नितिन चौधरी, जिला सचिव विनीत अग्रवाल, प्रांत प्रमुख शिवानंद सिन्हा, छिंदवाड़ा विभाग समन्वयक राम बहोरी पटेल, उपाध्यक्ष नूपेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी, मातृशक्ति से श्रीमती मनोरमा शर्मा, श्रीमती कल्पना मिश्रा, श्रीमती श्वेता ठाकुर मंचासीन रहे ।

सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु नगरी एवं बाल उत्सव भव्यता के साथ संपन्न - Seoni News

आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मातृ वंदना से प्रारंभ हुआ । उसके उपरांत मंचासीन अतिथियों का स्वागत आचार्य परिवार द्वारा किया गया । अतिथि परिचय विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश यादव द्वारा दिया गया । स्वागत सम्मान के उपरांत नन्हे मुन्ने भैया बहनों द्वारा आकर्षक मनमोहक शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसे उपस्थित जन समुदाय द्वारा विशेष सराहना प्राप्त हुई । सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत अतिथियों द्वारा एवं मातृशक्ति द्वारा कलाशाला, कार्यशाला, प्रयोगशाला, चित्र पोथी सहित समस्त 12 शैक्षणिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया ।

तत्पश्चात समस्त भैया बहनों एवं मातृशक्ति तथा अतिथियों द्वारा चौपाटी में लगे हुए विभिन्न व्यंजन स्टालों पर जाकर व्यंजनों का आनंद लिया गया । व्यंजनों का आनंद लेने के बाद मातृशक्ति द्वारा विभिन्न शैक्षणिक खेलों में आनंददायक सहभागिता की गई । उपरोक्त शिशु नगरी एवं बाल उत्सव में 500 से अधिक मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागिता दी।

सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु नगरी एवं बाल उत्सव भव्यता के साथ संपन्न - Seoni News

आयोजन को सफल बनाने में प्राथमिक विभाग के समस्त आचार्य बंधु भगिनियों ने परिश्रमपूर्वक सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कीर्ति ठाकुर ने किया। जनवरी माह के कार्यक्रम प्रभारी
प्रकाश गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना शिशु वाटिका प्रभारी दीदी विभा परमार ने रखी । पाली प्रभारी श्रीमती ममता दुबे ने सब के प्रति आभार व्यक्त किया । विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में दिनॉक 12 जनवरी 2025 दिन रविवार को प्रात: 10:00 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी विद्यालय से विशाल पथ संचलन एवं शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button