Seoni 25 September 2025
सिवनी यशो:- बरघाट रोड स्थित प्राचीन श्री सूर्य मंदिर में नवरात्र पर्व उत्साह और भक्तिभाव के बीच निरंतर चल रहा है। माँ भगवती की प्रतिमा स्थापना का यह दूसरा वर्ष है और अब यह स्थल सिवनी जिले में आस्था और श्रद्धा का विराट केंद्र बन चुका है।
समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आज 26 सितंबर की रात्रि में स्थानीय समिति द्वारा भव्य महाआरती और विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर माँ भगवती के पावन चरणों में उपस्थित हों और महा आरती का पुण्य तथा प्रसाद का लाभ लें।

कार्यक्रम की विशेषता यह है कि यह आयोजन माँ भगवती की कृपा और परंपरा के निर्वहन में किया जाता है।
मंदिर समिति के अनुसार,
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राचीन श्री सूर्य मंदिर में नवरात्र में विविध धार्मिक और
सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
भगवान सूर्य को प्रत्यक्ष देवता माना जाता है, और
इसी पवित्र स्थल पर माँ दुर्गा की आराधना होने से यहाँ का वातावरण भक्तिमय और ऊर्जा से भर गया है।
आरती के समय मंदिर परिसर में गूंजते जयकारे और भक्तों की भीड़ मन को गदगद करने वाली अनुभूति कराती है।
आगामी कार्यक्रम
27 सितंबर: बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता
28 सितंबर: गरबा नृत्य
29 सितंबर: मटकी फोड़, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़
30 सितंबर: महाआरती एवं विशाल देवी जागरण
01 अक्टूबर: 56 भोग अर्पण, कन्या पूजन एवं कन्या भोजन
02 अक्टूबर: दशहरा एवं विशाल भंडारा
03 अक्टूबर: देवी का क्षेत्र भ्रमण एवं विसर्जन यात्रा
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन किया है कि वे परिवार सहित उपस्थित होकर इस पावन अवसर का पुण्य लाभ अवश्य अर्जित करें।



