श्री तारण तरण दिगम्बर जैन समाज भैरोगंज सिवनी में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर सम्पन्न
Seoni 28 May 2025
सिवनी यशो:- सिवनी कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के अध्यक्ष सुजीत जैन के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में 7 वे दिवस रात्रि कालीन में वर्तमान में हुए देश में पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सैनिकों द्वारा शौर्य पराक्रम से जो जवाब दिया गया । जिसका नाम समूचे भारत में ऑपरेशन सिंदूर तय कर जो जवाब दिया जिसका साक्षी समूचा विश्व है राष्ट्रीय भावना को जाग्रत करते हुए ब्रह्मचारी सुनील भईया एवं शिविरार्थि संचालकों ने ऑपरेशन सिंदूर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रखा जिसमें समूचे समाज के बच्चों एवं बड़ों ने भाग लेकर अपनी कला से चित्रांकन कर जीवंतता प्रगट की ।
आज के इस कार्यक्रम में भूत पूर्व सैनिक समूह ने उपस्थिति दर्ज करा भारतीय सेना बल के सम्बन्ध में अपनी जुबानी सारा वृतांत बताया सारी समाज ने आप सभी का स्वागत कर राष्ट्र भावना प्रगट की समाज के उत्साह को देख का सैनिक गण अभिभूत हुए ।
सर्व प्रथम राष्ट्रगान कर मंगला चरण के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत कर समस्त समाज की उपस्थिति में सैनिकों का सम्मान समारोह किया गया । साथ ही समस्त शिविरार्थियों का इटारसी निवासी श्रीमती समीक्षा शोभित जैन द्वारा पुरस्कार वितरण कर प्रसन्नता जताई। कार्यक्रम का संचालन निलेश जैन द्वारा किया गया । जिसमें समाज के पंडित द्वय सतीश कुमार जैन ,पंडित संतोष जैन , सुनील जैन , महेश जैन ,सवाई सेठ आनंद जैन , सेठ उमेश जैन , संदीप तारण , अनुराग जैन (अन्नू), प्रवीण जैन , अनुराग मोंटी जैन , आशु जैन एवं समस्त समाज बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही ।



