धर्मसिवनी

पवित्र बैनगंगा तट लखनवाड़ा में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह का आयोजन 07 नवंबर को

सिवनी यशो:- आगामी 07 नवंबर से 15 नवंबर तक पवित्र बैनगंगा तट लखनवाड़ा में दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कथा व्यास पं. प्रेमकृष्ण पुरूषोत्तम तिवारी के मुखारबिंद से श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का सुंदर आयोजन क्षेत्रीयजनों के द्वारा किया जा रहा है ।

भगवत्प्रेरणा एवं ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य द्विपीठाधीश्वर स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद के फलस्वरूप गौमाता एवं प्रकृती को प्रसन्न करने के उद्देश्य से परम पावनी माँ बैनगंगा (लखनवाड़ा) के पावन तट पर, भगवान को अतिप्रिय गौ, गीता, एवं गंगा का पूजन पठन एवं विष्णु अर्चन के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण की ज्ञान गंगा के प्रवाह एवं गौ, गीता, गंगा सत्संग सरिता के प्रवाह का आयोजन दिनांक 07/11/2024 से 15/11/2024 तदनुसार कार्तिक शुक्ल षष्ठी से कार्तिक पूर्णिमा पर्यन्त होगा।

उपरोक्त कार्यक्रम में अत्यंत सौभाग्यशाली संयोग प्राप्त हो रहे हैं। सर्वप्रथम सूर्य षष्ठी को भगवान सूर्य नारायण की आराधना से कार्यक्रम का प्रारम्भ, इसके उपरान्त गोपाष्टमी उत्सव के दिन गौ माता के पूजन का सौभाग्य, अक्षय नवमी जिस दिन पुण्य कर्मों के करने का अक्षय फल प्राप्त होता है, उस दिन कथा श्रवण का सौभाग्य। इसके पश्चात प्रबोधिनी (देवउठनी एकादशी जिस दिन समस्त मांगलिक कार्य होते है । ऐसे शुभ दिन श्रीमद भागवत एवं गीता पाठ के श्रवण का सौभाग्य बैकुंड चतुर्दशी को कथा श्रवण का सौभाग्य एवं प्रतिदिन षष्ठी से पूर्णिमा पर्यँत दीपदान का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है ।
आयोजन समिति ने समस्त धर्म प्रमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है । इस कथा का सीधा प्रसारण युट्युब के माध्यम किया जायेगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!