धर्ममंडला

सुभाष वार्ड में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन

हवन-भंडारे के साथ समापन

सुभाष वार्ड में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन, हवन-भंडारे के साथ समापन

सिवनी | धार्मिक संवाददाता

नगर के सुभाष वार्ड अंतर्गत
श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ
का भव्य आयोजन किया गया।
यह धार्मिक आयोजन
01 जनवरी से 07 जनवरी
तक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।

आयोजन के दौरान
कथावाचक पंडित अमन पाठक द्वारा
विधिविधान के साथ

श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण वाचन

किया गया।
प्रत्येक प्रसंग को श्रद्धालुओं ने
भावविभोर होकर सुना और
पुण्य लाभ अर्जित किया।

हवन एवं भंडारे के साथ हुआ समापन

महापुराण के अंतिम दिवस पर
हवन-पूजन संपन्न हुआ,
जिसके उपरांत
विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में बड़ी संख्या में
श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्रीमती किरण श्रीवास परिवार द्वारा आयोजन

श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन
श्रीमती किरण श्रीवास एवं उनके परिवार
द्वारा किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में
रक्षा श्रीवास, कमलेश श्रीवास, अमित,
अखिलेश, अनिल, विनीत एवं ललित श्रीवास

की विशेष भूमिका रही।

समूचा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत बना रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!