मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ
कुरई कॉलेज में हुआ सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर का आयोजन
सिवनी 11 नवंबर 24
सिवनी यशो:- शासकीय महाविद्यालय कुरई (Government College Kurai) में सिकल सेल एनीमिया (sickle cell anemia) बीमारी की रोकथाम और इसके प्रति जागरूकता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरई से पधारी सिकल सेल एनीमिया जांच क्लस्टर टीम के द्वारा जांच शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों की खून जांच (blood test of students) कर उनकी काउंसलिंग (counseling) की गई। जांच दल को राष्ट्रीय सेवा योजना (National Service Scheme) के स्वयंसेवकों ने प्रोग्राम ऑफिसर प्रो पंकज गहरवार के मार्गदर्शन में आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो पंकज गहरवार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया की समय पर पहचान कर प्रभावित विद्यार्थियों को उचित चिकित्सा परामर्श (medical consultation) देना हैं। इस दौरान सिकल सेल एनीमिया जांच क्लस्टर टीम के सदस्य करन मातरे,प्रीतम बिसेन, श्वेता कटरे इत्यादि शामिल रहे। जांच शिविर आयोजन की व्यवस्था को बनाने में प्रो जयप्रकाश मरावी और स्वयंसेवक अंकिता बाघमारे, साक्षी ठाकरे, प्रतिमा अड़माचे,कुशल पराते इत्यादि शामिल रहे।




