Seoni 05 March 2025
सिवनी यशो:- मप्र के धार्मिक नगरों में शराब बंदी की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने पिछले दिनों की है । इस घोषणा के पश्चात सिवनी से शराब बंदी की मांग तेजी से उठ रही है । नगर के समाजसेवी युवाओं द्वारा पिछले दिनों नगर के ऐतिहासिक सिद्ध शिवपीठ मठ मंदिर से शराब बंदी के लिये हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया है । इस अभियान से जुड़े युवाओं ने प्रदेश के धार्मिक नगर में शराब बंद करने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुये कहा है कि शिव की नगरी सिवनी में भी 11000 नागरिकों के हस्ताक्षर के अभियान के माध्यम से शराब बंदी की मांग की जा रही है । युवाओं द्वारा इस अभियान में उन परिवारों से विशेष रूप से जुडऩे के लिये आग्रह कर रहे है जो शराब से किसी भी तरह से प्रभावित है और उन्हें विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है । अभियान से जुडने के लिये कुछ व्हाट्सएप नंबर भी दिये गये है ।
यह हस्ताक्षर अभियान की टीम धार्मिक संस्थानों, सामाजिक, सांस्कृतिक, मातृशक्ति संगठनों से संपर्क कर ेहस्ताक्षर अभियान में जुडऩे का आग्रह कर उनका समर्थन प्राप्त कर रहा है ।





