खेलसिवनी

यलगार गोल्ड कप की विजेता बनी साइनिंग स्टार और उपविजेता एमसीसी गोपालगंज

 Seoni 05 January 2025
सिवनी यशो:- यलगार क्रिकेट क्लब के तत्त्ववधान में स्थानीय फि़ल्टर ग्राउंड में आयोजित हुई ।15 टीमों की वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि अजय मिश्रा, इरफ़ान पटेल, पार्षद चन्दन खाताबिया, प्रेम तिवारी, शुभम राजपूत, आशीष माना ठाकुर, शन्देश तिव्हन, शान भाई,सुदेश वर्मा,सिद्धिक भाई, जित्तू बघेल, सुशील ठाकुर, सतीश चिंटोले, आदि उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक कमल माना ठाकुर ने बताया की जिन टीमों ने कभी फ़ाइनल नहीं खेला, उन टीमों को ही एंट्री दी गई है। विजेता टीम को 21000 नगद एवं ट्राफी वही उपविजेता को 11000 ट्राफी के साथ दिए गए। टूनामेंट में बेस्ट बल्लेबाज एमसीजी के विनय शरनागत रहे,जिन्होंने 103 रन बनाये । उन्हें 1100 रूपये के साथ ट्राफी दी गई। बेस्ट गेंदबाज सिंघम से लक्ष्मी जिन्होंने पुरे टूर्नामेंट में 10 विकेट प्राप्त किया । इनको भी 1100 रूपये ट्राफी के साथ दिए गए। टूर्नामेंट का बेस्ट विकेटकीपर गोपालगंज से नजीर खान रहे, जिन्हे 1100 रूपये के साथ ट्राफी प्रदान की गई। पुरे टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाडी का अवार्ड गोपालगंज के सुनील बट्टी जिन्होंने 156 रन के साथ 7 विकेट लिए। उन्हें 2100 रूपये के साथ ट्राफी प्रदान की गई।

इस टूर्नामेंट के प्रभारी आसिफ लाल और नीरू निर्मलकर ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में अनिल जायसवाल द्वारा मेन ऑफ़ द सीरीज 2100 रूपये, वेटरन क्रिकेट के अध्यक्ष इरफ़ान पटेल द्वारा 1100 रूपये बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट बॉलर का 1100 रूपये का इनाम शान भाई के द्वारा दिया गया। बेस्ट कीपर का इनाम ऑनर साजिद सफारी के द्वारा 1100 रूपये दिए गए। वही वेटरन क्रिकेट के जनक अजय मिश्रा द्वारा पुरे टूर्नामेंट के लिए मैंच बाल उपलब्ध कराई गई ।

टूर्नामेंट को सफल बनाने में गन्नू माना ठाकुर, सुजल रिंकू,महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वही आसिफ लाल के साथ कंधा से कंधा मिलाकर नीरू निर्मलकर ने रात दिन मेहनत कर आयोजन को सफल किया पुरे टूर्नामेंट में अरशद और शम्मी ने अंपायरिग में अपना विशेष योगदान दिया ।ऑफ़ लाइन और ऑन ऑनलाइन स्कोरिंग की जिम्मेदारी अमित सिसोदिया ने उठाई ।

आयोजन के मुख्य आयोजक कमल माना ठाकुर ने सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का फ़ाइनल में पहुँचे अतिथियो का, ग्राउंड में मेहनत करने वालो का, खिलाडिय़ों का अंपारिंग करने वालो का, कमेंट्री करने वालो का, स्कोरिंग करने वालो का आसिफ लाल का और नीरू निर्मलकर आदि सभी का बहुत आभार माना।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button