WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी की बेटी को मिला आचार्य श्री की मयूर पिच्छिका ग्रहण करने का सौभाग्य

प्रात: पिच्छिका परिवर्तन मध्यान्ह में आचार्य संघ का मंगल बिहार
डोंगरगढ़ में ही पीएम मोदी ने लिया था आचार्य श्री से आशीर्वाद

सिवनी यशो:- छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़ की पावन धरा चंद्रगिरी तीर्थ पर पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का वर्ष 2023 का चातुर्मास विविध धार्मिक आयोजनों के साथ सानंद आयोजित हुआ। विगत इसी मास प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इसी पावन धरा पर पूज्य आचार्य श्री के शुभ आशीर्वाद की कामना से दर्शनार्थ शरणागत हुए थे।
दीपावली एवं वीर निर्वाण पर्व के साथ ही संपन्न हुए चातुर्मास में बुधवार को प्रात: आचार्य श्री ससंघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित हुआ। अनियत बिहारी के सारे आयोजन भी अनियत ही रहते है अत: इस आयोजन की भी पूर्व सूचना किसी को नही थी अनायास आयोजित इस कार्यक्रम में हमारे नगर सिवनी निवासी भद्दू भैया पान वालो के नाम से मशहूर स्वर्गीय श्री देवेंद्र कुमार जी बागड़ की सुपुत्री श्रीमती विनीता एवं दामाद श्री चंद्रकांत जी जैन राजनांदगाव वालो को पूज्य आचार्य श्री का जीव दया व संयम का उपकरण मयूर पिच्छिका प्राप्त करने का व नवीन पिच्छिका उन्हे भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ उल्लेखनीय है कि विगत अनेक वर्षों से आचार्य श्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान श्री संघ की सेवा वैय्यावृत्ति में इनका सारा परिवार पूरे समर्पण भाव के साथ संलग्न रहा है ।
पूरे वर्ष भर आचार्य श्री के करकमलों में सुशोभित एवं स्पर्शित पिच्छिका व्रत संयम एवं साधना के धनी सहस्त्रों व्यक्तित्वों के समूह में से चयनित किसी एक भाग्यवान को प्राप्त होती है।
प्रात: पिच्छिका परिवर्तन समारोह के बाद आहार चर्या एवं सामायिक उपरांत दोपहर 1.30 बजे पूज्य आचार्य श्री का डोंगरगढ़ तीर्थ से नेवरा की और बिहार हुआ यहां आगामी दिसंबर माह में यहां पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन है।
पिच्छिका प्राप्ति का उक्त शुभ समाचार प्राप्त होते ही सिवनी जैन समाज में हर्ष का वातावरण निर्मित हुआ।
स्वर्गीय भद्दु भैया की धर्म पत्नि श्रीमती सुशीला बागड़ को पूज्य मुनि श्री शाश्वतसागर जी महाराज ने प्रसन्नचित हो आशीर्वाद दिया जबकि उनके शुभ चिंतकों ने उनके निवास में पहुंचकर इस हेतु से शुभकामनाएं व बधाईयां दी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!