WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

पेंच टाइगर रिज़र्व में कौशल उन्नयन रोजगार मेला, 149 युवाओं को प्रशिक्षण अवसर

ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम – उपसंचालक रजनीश कुमार सिंह

Seoni 21 August 2025

सिवनी यशो:- आज पेंच टाइगर रिज़र्व सिवनी के वन परिक्षेत्र अरी (बफ़र) अंतर्गत सरेखा कैंपस में कौशल उन्नयन रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

पेंच टाइगर रिज़र्व में कौशल उन्नयन रोजगार मेला, 149 युवाओं को प्रशिक्षण अवसर - Seoni News

इस रोजगार मेले में कुल 17 ईको विकास समितियों से आए 149 युवक-युवतियों ने भाग लिया। युवाओं को निम्नलिखित कौशल प्रशिक्षणों के बारे में जानकारी दी गई:

  • JCB ऑपरेटर प्रशिक्षण

  • मोबाइल हार्डवेयर टेक्नीशियन

  • घरेलू उपकरण टेक्नीशियन (फ्रिज, मिक्सी, पंखा, कूलर आदि)

  • मल्टी क्यूज़ीन कुक

  • टू व्हीलर मोटर मैकेनिक

  • हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म (खाद्य एवं पेय पदार्थ, हाउसकीपिंग, होटल एवं रिसॉर्ट प्रबंधन)

  • फार्मवर्क, कारपेंट्री, बार बेंडिंग आदि

इस कार्यक्रम में बताया गया कि प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहयोग यूनिटी बैंक द्वारा CSR के अंतर्गत उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं एवं निजी दानदाताओं से भी सहयोग प्राप्त करने की कार्रवाई चल रही है।

अरी परिक्षेत्र के परिक्षेत्र अधिकारी मो. ओबौदुल्लाह ने कहा—

“ऐसे प्रशिक्षणों का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी युवा बेरोजगार न रहे। रोजगार आने से समृद्धि आएगी और वनों पर जैविक दबाव कम होगा। इससे जिले और प्रदेश में वन्य प्राणी प्रबंधन और भी मजबूत होगा।”

इस संबंध में पेंच टाइगर रिज़र्व के उपसंचालक श्री रजनीश कुमार सिंह (भा. व. से.) द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!