छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

राजमाता सिंधिया सास्कृतिक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में नारे लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Chhindwara 24 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तथा प्राचार्य डॉ. अस्मिता मुंजे के निर्देशन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में निरंतर कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।इसी क्रम में आज नारे लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

जिसमें छात्राओं ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई एवं नारी सशक्तिकरण जैसे विषयों पर प्रभावशाली और प्रेरणादायक नारे प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने सामाजिक चेतना, स्त्री-शक्ति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपने विचारों को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन पूनम उसरेठे द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं की उत्साही भागीदारी देखने को मिली और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!