भारतीय सेना के सम्मान में गूंजे नारे
शौर्य सम्मान यात्रा निकली,बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, मातृशक्तियों ने भी लिया भाग
Chhindwara 25 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- पहलगाम में हुए आतंकवादियों द्वारा नृशंस हत्या किये जाने पर मासूम लोगों की जान जाने पर भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के माध्यम से आतंकवादी हमले को करारा जवाब दिया और यह पूरी तरह मातृशक्तियों को समर्पित है और भारतीय सेना का समर्थन और अभिनंदन करने के कलए और देश के इस वीरतापूर्ण कदम का समर्थन करने हेतु छिंदवाड़ा नगर में शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने भी भाग लिया । शौर्य सम्मान यात्रा और रैली कलेक्टोरेट ऑफिस के सामने से श्यामाप्रसाद मुखर्जी मैदान से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होकर वापस प्रारंभ स्थल पर समापन हुआ ।
शाम 5 बजे निकली शौर्य सम्मान यात्रा में जिला भाजपा के अध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद बंटी विवेक साहू और भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शौर्य सम्मान यात्रा में भाजपा माता के जयकारों के नारे गंूज रहे थे। भारतीय सेना के शौर्य पर प्रशंसा करते नारे लगे , आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के प्रति सम्मान और उनके शौर्य की प्रशंसा के लिए निकली शौर्य सम्मान यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई और उन्होने ने भारतीय सेना के सम्मान में नारे लगाए।



